फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   business,bus,tempo,kanpur,kirana store

आवागमन के लचर साधनों से कारोबार पर चोट

Sun, 08 May 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
business,bus,tempo,kanpur,kirana store
माधौगढ़। यातायात के लिहाज से माधौगढ़ तहसील क्षेत्र काफी पिछड़ा है। इसकी अन्य क्षेत्रों से यातायात सुगम बनाने के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के पास कोई कार्ययोजना नहीं है। माधौगढ़ क्षेत्र के व्यापारियों को अधिकतर औरेया और कानपुर जाना पड़ता है। माधौगढ़ से कुठौंद तक का 26 किमी का सफर टेंपो से करना मजबूरी है। यातायात के बेहतर साधन न होने से कारोबार को काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

माधौगढ़ से कुठौंद के लिए आवागमन के साधन न होने पर दुकानदारों, व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। एक साल पहले नगर विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष संतराम मिसुरिया ने डीएम, एसडीएम को शिकायतपत्र देकर रोडवेज बस चलाने की मांग की थी। तब आश्वासन दिया गया था। पर बसों का संचालन न होने से औरैया, कानपुर के लिए दुकानदार, व्यापारियों को टेंपो का सहारा लेना पड़ रहा है। किराया भी 60 रुपये है।
विज्ञापन

मालूम हो कि माधौगढ़ से गोहन, ईंटों होते हुए कुठौंद के लिए 12 प्राइवेट बसों का संचालन किया जाता था। पर कोरोना काल से इन बसों का संचालन ठप है। माधौगढ़ के दुकानदार लकड़ी का व्यापार, किराना, इलेक्ट्रॉनिक का सामान औरैया, कानपुर से लाते थे। उद्योग व्यापार मंडल के जिला संगठन मंत्री शिवमंगल सिंह चितौरी का कहना है कि औरैया से लकड़ी का व्यापार, किराना के साथ-साथ किसानों के बीज, कीटनाशक और खेती से जुड़ी अन्य दवाओं का कारोबार बडे़ पैमाने पर होता है। सराफा व्यवसाई दिनेश सोनी, लक्ष्मीकांत सोनी, पप्पू सोनी का कहना हैं कि हर सप्ताह कानपुर का बाजार जाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
रोडवेज बस का संचालन भी बंद
औरैया डिपो ने कानपुर से माधौगढ़ बस चलाई थी। माधौगढ़ से सुबह 6 बजे रामपुरा, ऊमरी, बावली कुठौंद होते हुए कानपुर जाती थी। कानपुर से दोपहर तीन बजे चलकर बस रात नौ बजे माधौगढ़ आती है। व्यापारियों के लिए रोडवेज बस सुरक्षित और सुगम साधन थी। प्रभारी एसडीएम सौरभ कुमार द्विवेदी का कहना हैं कि जानकारी नहीं हैं, फिर भी परिवहन अधिकारियों से बात कर रोडवेज बस के संचालन को लेकर उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed