फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bus was spoiled, Divyang could not reach Jhansi

बस हुई खराब, झांसी न पहुंच सके दिव्यांग

Wed, 10 Mar 2021 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Bus was spoiled, Divyang could not reach Jhansi
कलेक्ट्रेट गेट पर जाम लगाएं दिव्यांगों को समझाते कोतवाल - फोटो : ORAI
उरई। झांसी में सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिव्यांगों को ले जाने के लिए भेजी गई बस खराब हो गई। इस कारण दिव्यांग झांसी नहीं जा सके। नाराज दिव्यांगों ने कलक्ट्रेट के बाहर जाम लगा दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाल विनोद कुमार ने उन्हें समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

बता दें कि जिला दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग की ओर से दिव्यांगों को आमंत्रित किया गया था। इन्हें झांसी ले जाने के लिए एक बस का भी प्रबंध किया गया लेकिन दिव्यागों का आरोप है कि आई बस खराब थी। सवाल उठाया कि यदि उनकी जरूरत नहीं थी तो उन्हें आमंत्रित क्यों किया गया? विकलांग संघ के प्रहलाद सिंह का कहना है कि दिव्यांगों का अपमान किया गया है। हम अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में झांसी न पहुंचने से नाराज दिव्यांगों ने कलक्ट्रेट गेट पर जाम लगाकर नारेबाजी की। बाद में पुलिस ने पहुंचकर उन्हें समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed