{"_id":"6251cbe30005ed469351e6fc","slug":"bus-police-truck-injured-highway-orai-news-knp6903157119","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से पलटा ऑटो, चालक समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से पलटा ऑटो, चालक समेत तीन घायल
विज्ञापन

आटा। नेशनल हाईवे स्थित आटा बस स्टैंड पर शनिवार सुबह एक ऑटो में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी है। इससे ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने उरई अस्पताल में भर्ती कराया है।
एक ऑटो नवीन सब्जी मंडी में शनिवार की सुबह सब्जी लेने जा रहा था। रास्ते में नेशनल हाईवे स्थित आटा बस स्टैंड के पास पहुंचा तभी पीछे से रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ऑटो का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे में चुर्खी थाना क्षेत्र के मुसमरिया निवासी आनंद (35) अरविंद (37) महेंद्र (45) घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑटो को सीधा कराया और घायलों को एंबुलेंस से उरई अस्पताल में भर्ती कराया। (संवाद)