{"_id":"68a4e231f523adabcb0d324f","slug":"burnt-woman-referred-to-jhansi-report-filed-against-husband-and-five-in-laws-orai-news-c-224-1-ori1001-133418-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: झुलसी महिला झांसी रेफर, पति समेत पांच ससुरालियों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: झुलसी महिला झांसी रेफर, पति समेत पांच ससुरालियों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
उरई। मंदिर में आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला की गंभीर हालत होने पर डॉक्टर ने सोमवार देर रात झांसी रेफर कर दिया। महिला की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तुफैलपुरवा निवासी गायत्री देवी ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उसने पुत्री सुमन राजपूत की शादी 22 वर्ष पहले कोंच कोतवाली क्षेत्र के बसोव गांव निवासी राजेंद्र के साथ की थी। शादी के बाद से ही राजेंद्र शराब के नशे में उसकी पुत्री के साथ गाली-गलौज करता था। उसके बड़े भाई सुरेंद्र ने जमीन खरीदने के नाम पर सुमन से छह लाख रुपये ले लिए थे और एक बीघा जमीन नाम करने की बात कही थी। अब वह रजिस्ट्री नहीं होने दे रहा था। उसकी बेटी कहती थी तो जेठ उसे जान से मारने की धमकी देता था।
पुत्री की सास सूरज कुमारी व जेठानी राधा व उसका पुत्र सचिन सभी लोग मिलकर पुत्री के साथ गाली-गलौज व मारपीट करते थे और उसे गांव व उरई के मकान में रहने नही देते थे। इन्ही सब बातों से परेशान होकर सुमन ने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।