फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bulls fighting on the road hit the bike, the death of a retired bank manager

सड़क पर लड़ रहे सांड़ों ने बाइक में मारी ठोकर, रिटायर्ड बैंक मैनेजर की मौत

Sun, 19 Jan 2020 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Bulls fighting on the road hit the bike, the death of a retired bank manager
मृतक अशोक दीक्षित की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। गांव से उरई आ रहे पूर्व बैंक मैनेजर की बाइक में लड़ रहे दो अन्ना मवेशियों ने ठोकर मार दी। हेलमेट न लगाए होने पर सड़क पर गिरकर सिर में चोटें लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मिनौरा गांव निवासी अशोक (61) पुत्र सेवाराम दीक्षित शनिवार देर शाम अपने गांव मिनौरा से उरई स्थित रामनगर मोहल्ला में अपने मकान पर आ रहे थे। जब वह गांव से बाइक पर निकले तो गांव के बाहर बनी पुलिया के पास दो सांड़ बीच सड़क पर लड़ रहे थे और लड़ते-लड़ते सांड़ों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे और हेलमेट न लगाए होने पर सिर के बल गिरने से गंभीर रुप से घायल हो गए। थोड़ी देर में ही मौके पर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने जब उन्हें लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। बदहवाश परिजन और कांशीराम कालोनी चौकी प्रभारी शीतला प्रसाद मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि अशोक दीक्षित एक वर्ष पूर्व आर्यावर्त बैंक शाखा कोंच से मैनेजर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह शनिवार की सुबह उरई से गांव अपने खेतों को देखने गए थे और वह शाम को घर लौट रहे थे। उनकी मौत से पत्नी सुधा, बेटा डिग्गू व बेटियां ज्योति, आरती, निधि का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed