फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bullion trader accused of not giving silver, complaint to SP

Jalaun News: सराफा कारोबारी पर चांदी न देने का आरोप, एसपी से शिकायत

Sat, 14 Feb 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bullion trader accused of not giving silver, complaint to SP
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक सराफा कारोबारी पर सौदा होने के बाद भी चांदी न देने का आरोप लगा है। मामले में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।
विज्ञापन


मोहल्ला तुलसीनगर कोरी कालोनी निवासी ऋषि कुमार ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने 17 नवंबर 2025 को शहर के सराफा कारोबारी रोचन माहेश्वरी से 10 किलो चांदी का सौदा 1 लाख 60 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से किया था। आरोप है कि सौदे की पूरी रकम अदा कर दी गई थी। कारोबारी ने कच्ची रसीद देते हुए 15 दिन के भीतर चांदी देने का आश्वासन दिया था।

पीड़ित का कहना है कि इस बीच चांदी के दाम लगातार बढ़ते गए। इसके बाद कारोबारी ने न तो चांदी दी और न ही स्पष्ट जवाब दिया। वह लगातार दुकान के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें टालमटोल किया जा रहा है।
विज्ञापन


ऋषि कुमार ने एसपी से मांग की है कि सराफा कारोबारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें उनका हक दिलाया जाए। वहीं रोचन महेश्वरी का कहना है कि उन पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है। उनकी खुद ऋषि से लेनदारी बकाया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed