{"_id":"56fac0724f1c1bec33f004ef","slug":"bullion-protests-against-the-excise-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्साइज ड्यूटी के विरोध में प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Tue, 29 Mar 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
अर्द्धनग्न होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते सराफा व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
जब तक केंद्र सरकार बढ़ी हुई एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं लेती, तब तक सराफा व्यापारी हड़ताल पर रहेंगे। इतना ही नहीं, अब सराफा व्यापारी केंद्र सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। यह बात बाजार बैठगंज में धरने पर बैठे सराफा व्यापार संघ के अध्यक्ष ने सभा को संबोधित करते हुए कही। इसके अलावा सराफा व्यापारियों ने मंगलवार
को बाजार में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया व केंद्र विरोधी नारे भी लगाए। एक्साइज ड्यूटी बढ़ाए जाने के विरोध में नगर के सराफा व्यापारी लगभग एक माह से हड़ताल पर हैं। मंगलवार को सराफा व्यापारियों ने बाजार में अर्द्र्धनग्न होकर न सिर्फ प्रदर्शन किया बल्कि केंद्र सरकार विरोधी नारे भी लगाए। ‘सराफा व्यवसाय हड़ताल’ के बैनर तले आयोजित
धरने पर बैठे सराफा व्यापारियों के अध्यक्ष चंद्रशेखर सर्राफ ने सभा में कहा कि केंद्र सरकार ने सराफा व्यवसायियों के साथ न्याय नहीं किया है। क्योंकि केंद्र सरकार द्वारा एक ओर तो एक्साइज ड्यूटी को बढ़ाया गया है। वहीं, दो लाख रुपये से अधिक के आभूषणों की नकद बिक्री पर टीसीएस व पैन लागू करने से उनके व्यवसाय पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जब
विज्ञापन
तक केंद्र सरकार बढ़ी हुई एक्साइज ड्यूटी व सर्राफा व्यापार के लिए बनाए गए नए नियमों को वापस नहीं लेती है तब तक वे अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर सामूहिक रूप से हड़ताल पर बने रहेंगे। अब सराफा व्यापारियों ने केंद्र सरकार से आरपार की लड़ाई का मन बना लिया है। इस मौके पर संरक्षक प्रभात माहेश्वरी, राजीव सोनी खकसीस, उपाध्यक्ष उदयभान वर्मा,
बॉबी अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, महामंत्री मदनमोहन सोनी, कपिल सोनी, पंकज सोनी कोषाध्यक्ष अनिल साहू, मीडिया प्रभारी देवेश सोनी, सुनील सोनी, वीरेंद्र सोनी, मुकेश स्वर्णकार, संजू साहू आदि व्यापारी उपस्थित रहे।