{"_id":"653ea29ecb8ff2aa640ea0d0","slug":"bullets-fired-due-to-rivalry-people-hiding-in-homes-orai-news-c-224-1-ori1001-6194-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: रंजिश में चलीं गोलियां, घरों में दुबके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: रंजिश में चलीं गोलियां, घरों में दुबके लोग
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। रंजिश में पूर्व प्रधान और दूसरे पक्ष के लोगों में विवाद के बाद गोलियां चलीं। इससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। लोग घरों में दुबक गए। सूचना पर सीओ सहित कई थानों की फोर्स पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस को कारतूसों के खोखे मौके पर मिले। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। फिलहाल घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है।
कोतवाली क्षेत्र के तीतरा खलीलपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान महेंद्र यादव और गांव के ही छोटे राजा पटेल के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। रविवार की देर शाम दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। एक दूसरे पर असलहों से फायरिंग शुरू कर दी। दोनों पक्षों की ओर से कई राउंड फायरिंग की गई। इससे गांव में भगदड़ मच गई। लोग बच्चों सहित घरों में दुबक गए।
फायरिंग की सूचना पर सीओ रामसिंह, कोंच, कैलिया, नदीगांव थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ कर जांच पड़ताल की। मौके पर पुलिस को 312 बोर के कारतूसों के कई खोखे मिले। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास घरों की छतों पर भी जांच पड़ताल की। एसपी डॉ. ईरज राजा का कहना है कि फायरिंग की सूचना मिली है। दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है। माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।