फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bullet fired during celebratory firing, four injured

Jalaun News: हर्ष फायरिंग में चली गोली, चार घायल

Mon, 19 May 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 19 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bullet fired during celebratory firing, four injured
कालपी (जालौन)। शादी समारोह में दोनाली से हर्ष फायरिंग के दौरान छर्रे लगने से वर व वधु पक्ष के चार लोग घायल हो गए। इससे खलबली मचने पर शादी की रस्में रुक गईं। आरोपी मौके से भाग गया। वर व वधु पक्ष ने सभी रस्में पूरी कर दुल्हन की विदाई कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के न्यामतपुर स्थित विवाह घर में चुर्खी थाना क्षेत्र के सिकरी रहमानपुर गांव निवासी महेंद्र पाल सिंह की बेटी खुशी की बारात कानपुर देहात के सिंकदरा थाना क्षेत्र के इंद्रपुरा गांव से आई थी। रात में डीजे की धुन पर बराती डांस कर रहे थे। वधु पक्ष के लोग दूल्हे का द्वारचार कर रहे थे। तभी रिश्तेदारी में आए सिरसाकलार थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी कुशल प्रताप उर्फ डैनी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसी दौरान उसका एक कारतूस फंस गया। जब वह नाल नीचे कर कारतूस निकालने लगा, तभी फायर हो गया। इससे फर्श पर लेटे इंद्रपुरा निवासी रामशरण सिंह (55), अनवा निवासी वीरेंद्र सिंह (50), महदेवा निवासी लाखन सिंह (45) व वधु पक्ष के सिकरी रहमानपुर निवासी सोनेलाल (60) को छर्रे लग गए। इससे वह घायल हो गए। घटना से शादी के कार्यक्रम में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। कुछ ही देर में पूरी तरह से सन्नाटा छा गया। परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वर पक्ष व वधु पक्ष के लोगों ने वैवाहिक रस्में पूरी कर विदा कर दीं। वहीं, आरोपी मौके से भाग गया। छर्रे लगने से घायल रामशरण के भाई राजन सिंह ने सिरसाकलार थाने में तहरीर दी। पुलिस ने कुशल प्रताप सिंह उर्फ डैनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली है। थाना प्रभारी राजीव कुमार बैस ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed