फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Build confidence, floor will be easy

आत्मविश्वास पैदा करें, मंजिल होगी आसान

Sat, 23 Feb 2019 12:17 AM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Published by: gaurav gaurav Updated Sat, 23 Feb 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
Build confidence, floor will be easy
कालपी डिग्री कालेज में शपथ लेतीं छात्राएं। - फोटो : amar ujala

कालेज के प्राचार्य डॉ. एम सिंह ने कहा कि छात्राएं स्वयं को किसी से कम न समझे, आज के दौर में बेटियां भी अपने माता पिता का नाम रोशन कर रही है। जरूरत है तो सिर्फ मन के भीतर आत्मविश्वास जगाने की, इसके बाद सफलता मुठ्ठी में होगी। इसी कड़ी में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्र छात्राओं ने नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ ली। प्रोफेसर डॉ. डीपी सिंह एवं डॉ. सुधा गुप्ता ने कहा कि नारी को किसी भी क्षेत्र में कम नहीं आंकना चाहिए। यदि वह अपनी सौम्यता व स्नेह से परिवार चला सकती है तो घर की चाहरदीवारी से बाहर निकलकर भी अपना और परिवार का नाम रोशन कर सकती है।

विज्ञापन


डॉ. मधु प्रभा तिवारी, डॉ. सोमचंद्र ने कहा कि बेटियां दो घरों को चलाती है। इसलिए उनका महत्व बेटों से अधिक है। बेटियों को चाहिए वे अपना करियर स्वयं चुने और इस बारे में अभिभावकों से खुलकर बात करें। स्वतंत्रा नारी का भी अधिकार है। डॉ. संतोष और डॉ. आनंद चौधरी ने बताया कि आज शायद ही ऐसा कोई क्षेत्र हो, जिसमें महिलाएं अपनी क्षमता न दिखा रही हो, पढ़ी लिखी नारी अपने पैरों पर खड़ी होकर अपनी मंजिल पा रही है। इसके बाद सभी ने अपराजिता के अंतर्गत नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ ली। इस मौके पर डॉ. कीर्ति पोरवार, डॉ. विजेंद्र, डॉ. चंद्रभान सिंह, डॉ. विवेक निरंजन आदि मौजूद रहे।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed