{"_id":"5fe77a198ebc3e3c554fbd4f","slug":"budget-rs-47-crore-unanimously-passed-in-final-meeting-orai-news-knp6023251139","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम बैठक में सर्वसम्मति से 47 करोड़ का बजट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम बैठक में सर्वसम्मति से 47 करोड़ का बजट पास
विज्ञापन
जिला पंचायत की बैठक में शामिल सांसद व अधिकारी।
- फोटो : ORAI
उरई। जिला पंचायत सभागार में जिलाध्यक्ष सुमन निरंजन की अध्यक्षता में अंतिम बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्व सम्मति से वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट पास किया गया। बैठक के दौरान, गत बैठक की कार्रवाई की आख्या, आय व्यय का ब्योरा, कार्य योजना पर चर्चा, व जनप्रतिनिधियों ने विकास आदि के मुददे रखे। बैठक में सर्व सम्मति से 47,72,85,950 करोड़ का बजट विकास कार्यों के लिए पास किया गया।
शनिवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में सर्व प्रथम पिछली बैठक की कार्रवाई की आख्या पर चर्चा हुई। इसके बाद अपर मुख्य अधिकारी विजय प्रकाश ने आय व्यय का ब्योरा रखा। बैठक के दौरान सांसद भानुप्रताप वर्मा ने जिला पंचायत के बैरियरों पर अवैध वसूली के मुददों को प्रमुखता से रखा। इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने जांच कर कार्रवाई का अश्वासन दिया।
इसके बाद जिला पंचायत सदस्य रविंद्र हरौली ने अन्ना जानवरों को अधिक से अधिक संख्या में काजी हाउसों में बंद करने के मुददों को उठाया। सदर विधायक गौर शंकर वर्मा, नरेंद्र सिंह जादौन ने अपने-अपने क्षेत्र में बिजली, पानी व सड़क के मुददों को रखा।
विज्ञापन
बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21 की अनुपालन आख्या के साथ इस वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट 47,72, 85,950 सर्व सम्मति से पास किया गया। इस अवसर पर सीडीओ प्रशांत कुमार, जिला पंचायत लेखाकार लाल बहादुर, अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह निरंजन आदि मौजूद रहे।