फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Budget of Rs 63.23 crore passed in the board meeting of the municipality

Jalaun News: पालिका की बोर्ड बैठक में 63.23 करोड़ का बजट पास

Sat, 16 Mar 2024 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Budget of Rs 63.23 crore passed in the board meeting of the municipality
कोंच । रामलीला भवन को एक बार फिर से चमकाया जाएगा। पुनर्निर्माण के लिए बैठक में प्रस्ताव पास हो गया। सीओ ऑफिस के लिए भी अब जमीन की तलाश पूरी हुई। पालिका अपनी जमीन ऑफिस के लिए देगी। पालिका की बोर्ड बैठक हुई। इसमें नौ सभासदों ने विरोध किया।
विज्ञापन


नगरपालिका परिषद कोंच की बोर्ड बैठक शुक्रवार सुबह 10 बजे पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता की अध्यक्षता और विधायक मूलचंद्र निरंजन और ईओ पवन किशोर मौर्य की मौजूदगी में हुई। इस बोर्ड बैठक में 63.26 करोड़ आय और 63.23 करोड़ व्यय का बजट पेश हुआ। इसमें पालिका को 28.15 लाख की बचत होगी। 16 बोर्ड सभासदों की उपस्थिति में बजट पास हो गया। बैठक में पारित हुए अन्य प्रस्तावों में ऐतिहासिक और विश्व विख्यात कोंच रामलीला के भवन का पुनर्निर्माण और सीओ ऑफिस के लिए जमीन उपलब्ध कराने के प्रस्ताव शामिल हैं, जबकि दीवानी कार्यालय के लिए जमीन का भी प्रस्ताव लाया गया जो पारित नहीं हो सका। पालिका द्वारा संचालित अग्रसेन विवाह घर का शुल्क 2100 रुपये निर्धारित करने व मलंगा नाला और नरिया सहित सभी नालों की सफाई का प्रस्ताव पास हुआ। सभासदों द्वारा लाए गए कुछ निर्माण कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए। बोर्ड बैठक में जेई अरुण कुमार, जीवन लाल, सुनील कुमार, सभासद अनिल वर्मा, रविकांत कुशवाहा, माधव यादव, शमसुद्दीन, शादाब अंसारी, आजाद उद्दीन, मनोज मोर, मीरा देवी, नजराना, कमरजहां, सीमा यादव, सुनीता देवी, शाहीन बेगम, नंदिनी कुशवाहा, ममता देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


गैर हाजिर सभासदों ने लगाए आरोप
सभासद विक्रम सिंह तोमर, मनोज इकड़या, अमित यादव, महेंद्र कुशवाहा, रघुवीर कुशवाहा, सीमा अहिरवार, खुशबू जाटव, वेदप्रकाश दुबे और लता राजे ने ने बताया कि उन्हें बैठक की गलत सूचना दी गई। उन्हें 12.30 बजे बैठक शुरू होने का एजेंडा भेजा गया और अन्य सभासदों को 10 बजे का एजेंडा भेज कर बैठक निपटा ली गई। इसकी शिकायत डीएम से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed