फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Budget of Rs 39.17 crore passed in the board meeting

Jalaun News: बोर्ड की बैठक में 39.17 करोड़ का बजट पास

Sat, 20 Jan 2024 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Budget of Rs 39.17 crore passed in the board meeting
उरई। जिला पंचायत सभागार में बोर्ड बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में 39 करोड़ 16 लाख 75 हजार के बजट को सभी की सहमति से पास किया गया।
विज्ञापन

सदन ने 10 दिन के भीतर सभी सदस्यों से क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा। इसके अलावा सिल्ट सफाई आदि के मुद्दे बैठक में छाए रहे।
जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें अपर मुख्य अधिकारी विजय प्रकाश वर्मा ने रिपोर्ट पेश की। बताया कि पुनरीक्षित आय व्यय वर्ष 2023-24 में प्रारंभिक शेष बजट 47,62,33,965 को मिलाकर 78,02,45,965 की प्राप्तियां हैं। आय के सापेक्ष 39 करोड़ 16 लाख 75 हजार के व्यय का प्रस्ताव रखा गया।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2023-24 के आय व्यय का ब्योरा देते हुए बताया कि जिला पंचायत ने निजी स्रोतों की धनराशि से कर्मचारियों के वेतन, पेंशन व एरियर आदि का भुगतान हुआ है। अनुदानों से मिले बजट से विकास कार्य कराए गए। अध्यक्ष ने कहा कि सभी सदस्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों के प्रस्ताव 10 दिनों के अंदर कार्ययोजना बनाकर दें। क्षेत्र की समस्याएं रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने बताया कि सड़क को बनाए जाने की मंजूरी मिल गई है। बेतवा नगर विभाग के अभियंता को सिल्ट सफाई की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सीडीओ भीमजी उपाध्याय ने कहा कि अधिकारी जो भी कार्य कराएं उसकी सूची जनप्रतिनिधियों को जरूर उपलब्ध कराएं।

जलशक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद सिंह चौहान, पीडी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, डीडीओ सुभाष चंद्र त्रिपाठी, डीसी मनरेगा अवधेश दीक्षित, सहायक अभियंता जिला पंचायत जयविंद सिंह, सदस्य पुष्पेंद्र सिंह सेंगर, देवेंद्र सोनी, अतर सिंह पाल, रणविजय सिंह, कैलाश राजपूत, मनोज याज्ञिक, दिनेश जैसारी, अनिरुद्ध द्विवेदी, रामेंद्र त्रिपाठी, प्रियंका गौतम, मालती देवी, मीनाक्षी पटेल व अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed