फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   BSP

सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई अकेले लड़ रही है मायावती

Fri, 15 Jan 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
BSP
-बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिवस पर अतिथियों को स्मृति चिह्न देते बसपाई। - फोटो : ORAI
उरई। बसपा प्रमुख मायावती का 65वां जन्मदिवस शुक्रवार जेल रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री जगदीश प्रजापति ने कहा कि बहन मायावती लंबे समय से सामाजिक परिवर्तन की लडक़ेले लड़ रही हैं। उन्होंने हमेशा ही दबे कुचले समाज के उत्थान का कार्य किया है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि रविकांत मौर्य ने कहा कि बसपा की सरकार में निचले वर्ग के लिए तमाम लाभकारी योजनाएं भी चलाई गईं लेकिन अन्य दलों की सरकारों ने इन्हें बंद कर दिया। जगजीवन अहिरवार ने कहा कि बहनजी का जन्मदिन बहुजन समाज के लोगों के लिए त्योहार से कम नहीं है। कदौरा चेयरमैन जमीर आलम ने कहा कि बसपा सरकार में गरीब किसानों को हर संभव मदद करने का काम किया जाता है। मुख्य सेक्टर प्रभारी ब्रजेश जाटव व मुख्य सेक्टर प्रभारी हीरालाल चौधरी ने कहा कि बहन मायावती 2022 में फिर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेंगी। संजय गौतम, मनोज याज्ञिक, राघवेंद्र सिंह टिमरो,चैनसुख भारती, सगीर अली, अतर सिंह पाल, राकेश पाली, सीवी दोहरे, रविंद्र सिंह, अल्ताफ , मलखान पाल, कन्हैया कुशवाहा, रफीउद्दीन पन्नू, श्यामसुंदर शर्मा, मूलशरण, बॉबी पटेल, महेंद्र आदि मौजूद रहे। संचालन उदयवीर ने किया।

-बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिवस कार्यक्रम में मौजूद बसपाई।

-बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिवस कार्यक्रम में मौजूद बसपाई।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed