{"_id":"6a15f0b840791bd0ac02ea1a","slug":"bsp-leaders-personal-gunners-licensed-revolver-stolen-orai-news-c-224-1-ori1005-144721-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बसपा नेता के निजी गनर की लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बसपा नेता के निजी गनर की लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी
विज्ञापन
माधौगढ़ (उरई)। कस्बे के मोहल्ला उत्तरीय मालवीय नगर में बसपा नेता के निजी गनर की लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी हो जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
कुरौली निवासी बसपा नेता आशीष पांडेय इन दिनों कस्बे के उत्तरीय मालवीय नगर मोहल्ले में रह रहे हैं। उनकी सुरक्षा में तैनात निजी गनर जयवीर सिंह औरैया के ग्राम भरसेन के रहने वाले हैं। सोमवार को वहां पहुंचे थे। जयवीर सिंह के नाम एक राइफल और एक रिवाल्वर का लाइसेंस है। बताया गया कि सोमवार को गनर दोनों असलहे कमरे में रखकर सोने चले गए थे। शाम को जब वह बसपा प्रत्याशी के साथ बाहर जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर गायब थी।
इसकी सूचना मिलते ही गनर जयवीर सिंह ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी अंबुज यादव और कोतवाल अभिलाष मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और कई लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। क्षेत्राधिकारी अंबुज यादव ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।