Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   BSC student hanged herself to death

Jalaun News: बीएससी की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दी

Tue, 29 Aug 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 29 Aug 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
BSC student hanged herself to death
कुठौंद। बीएससी की छात्रा ने मानसिक तनाव के चलते घर के कमरे में लगे हुक से दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

कस्बा व थाना निवासी स्वर्गीय परम सिंह की 21 वर्षीय पुत्री कस्बे में बने कालेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। सोमवार की दोपहर उसने अपने कमरे में लगे हुक से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने बताया कि पिता बीएसएफ में तैनात थे। जिनकी पहले ही मौत हो चुकी है। कुछ वर्षो पहले मां की भी कैंसर के चलते मौत हो गई थी। वह परिजनों के साथ दिल्ली में रहती थी। पांच दिन पहले ही छात्रा परीक्षा के चलते दिल्ली से लौटी थी। सोमवार को पेपर होने के चलते सहेलियां उसे बुलाने उसके घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लेकर परिजनों को इसकी जानकारी दी है। मृतका चार बहने व एक भाई थी। उसकी एक बहन की पहले ही मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed