फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   BSC student also turned Corona positive

बीएससी का छात्र भी निकला कोरोना पॉजिटिव

Thu, 07 May 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
BSC student also turned Corona positive
शहर के तिलक नगर में सैनिटाइजर का छिड़काव करते कर्मचारी - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। जिले में कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या 10 हो गई है। गुरुवार सुबह बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र कोरोना पाजिटिव पाया गया। छात्र ने दो दिन पूर्व ही जिला अस्पताल पहुंचकर गले में दर्द की शिकायत की थी। जिस पर उसका सैंपल जांच को भेजा गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। आननफानन में नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तिलक नगर पहुंची और सैनिटाइज करने का काम शुरू किया। डीएम डॉ मन्नान अख्तर ने बताया कि छात्र को फिलहाल मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है और उसके परिजनों व संपर्क के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनके सैंपल भी जांच को भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार रात तक जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या नौ थी। जिनमें जिला अस्पताल के डॉक्टर और उनकी पत्नी, नर्सिंगहोम का ओटी मैनेजर, डायलिसिस का मरीज, कृष्णा नगर निवासी महिला व उसका बेटा व बेटी, गांधी नगर निवासी युवक और कृष्णा नगर का ही सब्जी विक्रेता शामिल है। गुरुवार सुबह ही तिलक नगर निवासी बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र जो कोंच रोड स्थित डिग्री कालेज में पढ़ता है, भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। छात्र ने पांच अप्रैल को ही डॉक्टरों से गले में दर्द की शिकायत की थी। जिस पर उसका सैंपल जांच के लिए झांसी भेजा गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही छात्र के मोहल्ले में टीमों का पहुंचना शुरू हो गया। इसके बाद संपर्क के लोगों की सूची बनी और सैनिटाइज का भी काम शुरू हो गया। सीएमओ अल्पना बरतारिया के मुताबिक, छात्र के परिवार के लोगों को भी क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन

10 में से 4 मामले युवाओं से जुड़े
जिले में 10 संक्रमितों में से 4 की उम्र 14 से 28 वर्ष के बीच की है। जिसमें महिला का बेटा (14), बेटी (20), आपरेशन कराने वाली महिला का पति (28) और बीसएसी छात्र (20) का है। जबकि माना जा रहा है कि कोरोना के ज्यादातर शिकार बुजुर्ग ही होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर की हालत में हो रहा सुधार
जिले में सबसे पहले संक्रमित पाए गए जिला अस्पताल के डॉक्टर की हालत में सुधार हो रहा है। इस बात की जानकारी जिलाधिकारी ने दी। डॉक्टर का लखनऊ में इलाज चल हा है। उनकी प्लाज्मा थेरेपी भी की गई थी। उनकी संक्रमित पत्नी भी लखनऊ में ही भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed