फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Brother won in Tikar and wife won in Jalalpur Chirgua.

Jalaun News: टीकर में भाई तो जलालपुर चिरगुआ में पत्नी जीत गई

Fri, 09 Aug 2024 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Brother won in Tikar and wife won in Jalalpur Chirgua.
उपचुनाव में घर में ही रही प्रधानी
विज्ञापन

फोटो-8-डकोर ब्लॉक में मतों की गिनती करते कर्मचारी। संवाद
फोटो-9-टीकर प्रधान अमित कुमार को जीत का प्रमाणपत्र देते बीडीओ। संवाद
फोटो-10-प्रमाणपत्र दिखाती जलालपुर चिरगुआ की प्रधान तारा देवी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मुहम्मदाबाद। डकोर ब्लॉक की दो अलग-अलग ग्राम पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधियों के उपचुनाव के बाद गुरुवार को ब्लॉक कार्यालय डकोर में मतगणना की गई। जिसमें टीकर के प्रधान अमित कुमार और जलालपुर चिरगुवां से प्रधान पद की उम्मीदवार तारा देवी ने जीत हासिल की। टीकर में खेमचंद्र के निधन के बाद उनके भाई अमित तो जलालपुर चिरगुआ के प्रधान लालसिंह के निधन के बाद उपचुनाव में उनकी पत्नी तारा देवी ने जीत हासिल की।

डकोर ब्लॉक के टीकर और जलालपुर चिरगुवां गांवों में पूर्व में प्रधानों के आकस्मिक निधन के बाद शासन के निर्देशों पर 6 अगस्त को दोनों गांवों में मतदान किया गया था। गुरुवार को ब्लॉक कार्यालय डकोर में मतगणना हुई। जिसमें टीकर गांव के प्रधान पद के उम्मीदवार अमित कुमार ने 586 मत पाकर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी महेंद्र को 255 मत मिले हैं।
विज्ञापन

जलालपुर चिरगुवां से तारा देवी 545 मत पाकर विजेता रहीं। वहीं, अरविंद कुमार 519 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। इसके बाद दोनों नवनिर्वाचित विजेताओं को बीडीओ बीके कुशवाहा व एआरओ दिलीप अनुरागी, गिरजेश चंद्र, बलवीर सिंह सेंगर ने जीत के प्रमाणपत्र बांटे। मतगणना के दौरान डकोर पुलिस मुस्तैद रही। सीओ उरई उमेश पांडे ने बीच-बीच में सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव में मोहित दोहरे की एकतरफा जीत
फोटो-7-खंड विकास कार्यालय में विजयी मोहित दोहरे को प्रमाणपत्र सौंपते आरओ, बीडीओ। संवाद
माधौगढ़। खंड विकास कार्यालय के परिसर पर आरओ भूमि संरक्षण अधिकारी मधुवेश पाठक की देखरेख में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मतगणना की गिनती हुई। जिसमें मोहित दोहरे 645 वोटों से विजयी हुए।


बता दें कि चिंतामन दोहरे की मौत के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की सीट रिक्त चल रही थी। रिक्त सीट पर 6 अगस्त को मतदान हुआ था। गुरुवार सुबह वोटों की गिनती शुरू हुई। शुरूआत से ही मोहित दोहरे ने प्रतिद्वंद्वी राजकुमार से बढ़त बना ली थी। वार्ड नंबर 1-2 से मोहित दोहरे को 245, राजकुमार को 86 वोट, अनवेलिड 4 मिले। वार्ड 3-4 से मोहित को 204, राजकुमार को 55, अनवेलिड 3 वोट पड़े। वार्ड नंबर 5 -6 में मोहित दोहरे को 224, राजकुमार को 39 व अनवेलिड 9 मत पड़े,। वार्ड नंबर 7-8 में मोहित को 192, राजकुमार को 40 वोट मिले। कुल मिलाकर मोहित दोहरे 865, राजकुमार को 220 मत मिले। अनवेलिड 16 मत रहे। आरओ ने मोहित को 645 वोटों से विजयी घोषित कर प्रमाणपत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed