फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Brother-in-law died due to current in Haryana, weeds in the village

हरियाणा में करंट से जीजा-साले की मौत, गांव में मातम

Sat, 29 Jan 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law died due to current in Haryana, weeds in the village
उरई। हरियाणा प्रांत के मानेश्वर में रह कर पेंटर का काम कर रहे जीजा-साले की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही दोनों के परिवारों में मातम छा गया। दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद हरियाणा से शनिवार देर रात गांव आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के तगारेपुर गांव निवासी भारत (35) अपने बहनोई एट थाना क्षेत्र के हरदोई गूजर निवासी पान सिंह (32) के साथ हरियाणा के मानेश्वर में रहकर पेंटर का काम करता था। रोज की तरह शनिवार की सुबह दोनों एक मकान में पुताई व पेंटिंग का काम कर रहे थे। उन्होंने छत की दीवारों को पेंट करने के लिए नसेनी खिसकाई, तभी ऊपर से निकली 11 हजार की वोल्ट की हाईटेंशन लाइन करंट उतरा आया।
विज्ञापन

इससे दोनों की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची हरियाणा पुलिस ने जांच की। इधर, जीजा-साले की मौत की खबर उनके घर में पहुंची तो मातम छा गया। दोनों परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। ग्रामीणों का कहना है कि भारत व पान सिंह की मौत से भाभी व ननद विधवा हो गईं। परिजनों ने बताया कि पान सिंह के दो लड़के हैं। वही भारत के भी दो बेटियां व एक बेटा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिन पहले ही घर से गए थे दोनों
परिजनों ने बताया कि जीजा-साले में काफी पटती थी। इसलिए दोनों ही मकर संक्राति त्योहार के पहले घर आए थे। 10 दिन पहले दोनों मनेश्रर लौट गए थे। उधर, पान सिंह की मौत की खबर सुनते ही मां बेसुध हो गई। वह बार-बार यही कह रही थीं कि अगर ऐसा जानते तो कभी बेटे को जाने ही नहीं देते। रिश्तेदार उन्हें बार-बार संभालते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed