फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Brijbhushan became the chairman of JDC Bank

Jalaun News: जेडीसी बैंक के सभापति बने बृजभूषण सिंह

Tue, 22 Nov 2022 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Brijbhushan became the chairman of JDC Bank
उरई। जेडीसी बैंक के उपचुनाव में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह मुन्नू सभापति पद पर निर्विरोध चुन लिए गए।
विज्ञापन

एक दिवसीय चुनाव कार्यक्रम में पहले से तय एकमात्र नामांकन बृजभूषण ने किया। अन्य किसी संचालक द्वारा दूसरा नामांकन पत्र नहीं भरने के कारण चुनाव निर्विरोध हो गया।

जेडीसी बैंक के बोर्ड में कुल 14 संचालक के पद से सृजित हैं। पूर्व के चुनाव में भी भाजपा का ही बोर्ड पर कब्जा था।
तब सभापति पद पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंह पिंडारी निर्वाचित हुए थे। बीमारी के चलते उनका निधन हो गया था।
तभी से बोर्ड के उपाध्यक्ष राकेश तिवारी कार्यवाहक सभापति के रूप में जेडीसी बैंक बोर्ड का संचालन कर रहे थे।
सभापति बनने पर बृजभूषण सिंह ने सभी का आभार प्रकट करते हुए घोषणा की कि वे आधी रात को भी भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बनाजी, विधायक गौरीशंकर वर्मा, एमएलसी प्रतिनिधि डॉ आरपी निरंजन, संतराम सेंगर, केशव सिंह सेंगर, जिला प्रभारी संजीव श्रंगीऋषि, दीपक अग्निहोत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन

जेडीसी बैंक के इस उपचुनाव को निर्वाचन अधिकारी और एडीएम न्यायिक मोतीलाल यादव ने कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed