फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bride Struggles for LPG Cylinders Before Wedding, Appeals to DM

Jalaun: शादी के लिए सिलिंडर को भटक रही दुल्हन, 25 अप्रैल को विवाह, 10 सिलिंडर के लिए डीएम से फरियाद

Sat, 04 Apr 2026 01:03 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 04 Apr 2026 01:03 PM IST
सार

Orai News: उरई शहर के मोहल्ला बघोरा में एक परिवार इन दिनों शादी की खुशियों के बीच गैस सिलिंडर की किल्लत से जूझ रहा है। यहां रहने वाली अनुष्का की शादी 25 अप्रैल को तय है, लेकिन शादी की तैयारियां उस समय प्रभावित हो गईं जब आवश्यक रसोई गैस सिलिंडर की व्यवस्था नहीं हो सकी।

विज्ञापन
Bride Struggles for LPG Cylinders Before Wedding, Appeals to DM
अपनी दादी उर्मिला के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची अनुष्का - फोटो : amar ujala

विस्तार

परिजनों के मुताबिक शादी समारोह के लिए करीब 10 सिलिंडर की जरूरत है। इसके लिए पिछले एक महीने से लगातार गैस एजेंसी के चक्कर लगाए जा रहे हैं, लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लगी। समय नजदीक आने के साथ ही परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है, क्योंकि बिना सिलिंडर के भोजन व्यवस्था करना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


 

परिवार का कहना है कि उन्होंने कई बार एजेंसी से अनुरोध किया, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं मिला। इससे शादी की तैयारियों पर सीधा असर पड़ रहा है और पूरे परिवार में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। शनिवार को अनुष्का अपनी दादी उर्मिला के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची और जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि शादी से पहले जरूरी गैस सिलिंडरों की व्यवस्था कराई जाए, ताकि कार्यक्रम बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed