{"_id":"6ab17a3d9401ed4bbb058c14","slug":"breaking-the-locks-of-a-government-school-the-thieves-stole-cash-tablets-and-other-items-orai-news-c-224-1-ori1005-150035-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सरकारी विद्यालय के ताले काटकर नगदी-टैबलेट समेत सामान पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सरकारी विद्यालय के ताले काटकर नगदी-टैबलेट समेत सामान पार
विज्ञापन
फोटो- 10 चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा पचीपुरी विद्यालय का सामान। संवाद
कोंच। चोरों ने रविवार की रात ग्राम पचीपुरी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय को निशाना बनाते हुए मुख्य गेट और कार्यालय के ताले-कुंदे काट डाले। चोर अलमारी में रखे पांच हजार रुपये, अभिलेख, इन्वर्टर, बड़ी बैटरी, स्पीकर और विभागीय टैबलेट समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह विद्यालय पहुंचे कर्मचारियों ने ताले टूटे देखे तो घटना की जानकारी पुलिस को दी।
इंचार्ज प्रधानाध्यापक अमर जू लाल गौतम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सुबह करीब आठ बजे विद्यालय पहुंचने पर मुख्य द्वार की लोहे की चैनल का कुंदा टूटा मिला। कार्यालय के गेट का ताला भी टूटा था और अंदर रखी लोहे की अलमारी खुली पड़ी थी। उसमें रखे पांच हजार रुपये और महत्वपूर्ण अभिलेख गायब थे। इसके अलावा इन्वर्टर, बड़ी बैटरी, स्पीकर और विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया टैबलेट भी चोर ले गए। सूचना पर पीआरबी पुलिस और सुरई चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अवधेश पटेल ने भी विद्यालय पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस चोरों की पहचान में जुटी है। कोतवाल निगवेन्द्र प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस जांच कर चोरी के खुलासे में लगी है जल्द ही खुलासा किया जाएगा।