{"_id":"59948f694f1c1bf10f8b4657","slug":"born-kanhai-congratulations-congratulations","type":"story","status":"publish","title_hn":" जन्मे कन्हाई, बधाई हो बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मे कन्हाई, बधाई हो बधाई
अमर उजाला जालाौन
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
कल्याणराय मंदिर में श्रीकृष्ण प्राकट्य का दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। जन्माष्टमी का त्योहार बुधवार को जिले भर में श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिरों और घरों पर विशेष सजावट कर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। रात के 12 बजते ही हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की जयकारों के साथ शंख और घंटे आदि बजने लगे। इसके बाद प्रसाद बांटा गया। मुख्य मंदिरों के बाहर लगे मेला भी लगा।
उरई गल्ला मंडी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भगवान की आकर्षक झांकी सजाई गई। मंदिर के बाहर लगे मेले में देर रात तक चहल पहल रही। बच्चों ने जमकर खिलौने खरीदे और झूलों का आनंद लिया। मंदिर में छह दिन तक समारोह चलेगा। पुलिस लाइन मंदिर में भी झांकी सजाई गई और भजन कीर्तन हुए। झांकियों में बंदीगृह, माता यशोदा की गोद में खेलते श्री कृष्ण आकर्षण का केंद्र रहे। जेल रोड स्थित ठड़ेश्वरी मंदिर भी पूरी रात राधे कृष्ण के जयकारे गूंजते रहे। जालौन के द्वारिकाधीश मंदिर, बंबई वाला मंदिर के अलावा क्षेत्र के मंदिरों में भी आकर्षक सजावट की गई। भक्तों ने श्रीकृष्ण को खीरा, केला मिश्रित पंजीरी व पंचामृत का भोग लगाया। पुलिस चौकी पर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सारंगपुर रोड स्थित पतंगेश्वर मंदिर पर भी सजावट की गई। कालपी के श्री बांके बिहारी मंदिर, रामजानकी मन्दिर, गूदड़ स्थान, सत्य नारायण मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर माखन चोरी करते और गोपियों संग रास रचाते भगवान कृष्ण की झांकियां सजाई गई। कोंच में धर्मादा अध्यक्ष गंगाचरण वाजपेयी, मंत्री मिथलेश गुप्ता, रमेश तिवारी, जय मुखिया, नवनीत गुप्ता, अरविंद गुप्ता, पवन चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग भगवान कृष्ण के मंदिर में मौजूद रहे। चंदकुआ पावर हाउस के निकट स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में श्रीकृष्ण का प्राकट्य मनाय गया। नाथूराम चौधरी, सुखनंदन दरोगाजी, ओमशंकर अग्रवाल एडवोकेट, बल्ली अग्रवाल, पप्पू चौधरी, नीलू अग्रवाल, जेके अग्रवाल आदि रहे। प्राचीन रामलला मंदिर में महंत रघुनाथदास के सानिध्य में पुजारी गोबिंददास कार्यक्रम हुआ। स्वर्णकार समाज के मुरली मनोहर मंदिर में अध्यक्ष चतुर्भुज चंदेरिया, प्रह्लाद सोनी, नरोत्तम सोनी मौजूद रहे। नृसिंह मंदिर, चतुर्भुज मंदिर (बड़ा मंदिर) महंतनगर, तिलकनगर तिराहे पर स्थित राधावल्लभ मंदिर, बांके विहारी मंदिर, मुरली मनोहर मंदिर तथा सनातनी घरों में पूजा अर्चना किया गया। थाना नदीगांव में एसओ रवीन्द्र त्रिपाठी की देखरेख में त्यौहार मनाया गया। उमाकांत तिवारी, ब्रजबिहारी गुबरेले, लल्ला भइया, मुन्नालाल तिवारी, दीपक, राकेश राजावत, माता प्रसाद, पंकज, अवनीश, सचिन खरे आदि मौजूद रहे।
अशोक शुक्ला महिला महाविद्यालय र्में कृष्ण लीला डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नंदगांव समूह को प्रथम, गोकुल समूह व वृंदावन समूह को द्वितीय तथा बरसाना समूह को तृतीय पुरस्कार मिला। लाल प्रताप निरंजन, प्रियाशरण नगाइच, अनिल वैद, अनिल पटैरिया, हरिश्चन्द्र तिवारी, महाविद्यालय के प्रबंधक विपिन शुक्ला, कोषाध्यक्ष शेखर शुक्ला आदि मौजूद रहे। संचालन कोआर्डिनेटर अभिषेक रिछारिया (पुन्नी) ने किया। श्याम मोहन रिछारिया, हाजी मुहम्मद अहमद, सुरेश द्विवेदी डीहा, दीपू चैधरी, अभिषेक दुबे, राहुल तलवाड़, प्रमोद शुक्ला, महबूब खान, रवि गौतम, पिन्टू सिंघल, धर्मेन्द्र बाबू जी, अजय पाठक, आशीष राठौर, महिमा द्विवेदी, शबाना बानो, नारायण सिंह, महेंद्र सिंह, अतुल शर्मा, रामकिशोर पुरोहित ललिया, सौरभ गुप्ता, गौरव अग्रवाल, नौशाद खान, प्रिया दीक्षित, उदयकांत बाजपेयी आदि उपस्थित रहे। वही फ्यूचर किग्स एंड क्वीन्स स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञदत्त त्रिपाठी ने किया व संचालन रोहित विनायक, सौरभ पाठक ने किया। इस दौरान बच्चों ने रंगा रंगा कार्यक्रम प्रस्तुत किये। और छात्र-छात्राओं ने राधा व कृष्ण सहित गोपियों के रूप में प्रस्तुति दी। प्रबंधक अनीता, श्वेता आदि मौजूद रहीं।