{"_id":"5e29e44d8ebc3e4b4876d002","slug":"bolero-collision-killed-bike-rider-farmer-orai-news-knp540285285","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत
विज्ञापन
मृतक महेश की फाइल फोटो
- फोटो : ORAI
उरई/आटा (जालौन)। बहन से मिलकर घर आ रहे ग्रामीण की बाइक में तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलमेट न लगाए होने से सिर में चोटें आईं थीं। सूचना पाकर पहुंचे फैक्टरी एरिया चौकी इंचार्ज मोहम्मद आरिफ ने घायल को मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां से उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया, जहां पर उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर चालक बोलेरो छोड़कर मौके से भाग गया।
आटा थाना क्षेत्र के इटौरा निवासी महेश कुमार पुत्र गुरुदयाल (40) वर्ष अपनी बहन से मिलने हरकोती गांव गया था। बुधवार देर शाम वह अपने घर इटौरा लौट रहा था। जैसी ही उसकी बाइक उरई कोतवाली क्षेत्र के हिंदुस्तान यूनिलीवर फैक्टरी के पास पहुंची तभी उसकी बाइक में पीछे से एक तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे महेश उछलकर सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया, हेलमेट न लगाए होने से सिर में भी गंभीर चोटें आईं थीं। भीषण टक्कर देख वहां आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज हमराहियों से साथ घायल को राजकीय मेडिकल कालेज उरई ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे तत्काल झांसी रेफर कर दिया। जहां देर रात घायल की मौत हो गई। इसकी खबर जब उसके परिजनों को हुई तो उनमें कोहराम मच गया और बुरी तरह से रोने पीटना शुरू हो गया। पुलिस ने महेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि महेश खेती किसानी करके परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी पत्नी किरण, बेटे अनुराग व अभिषेक को रो रोकर बुरा हाल है।

मृतक के घर के बाहर लगी भीड़- फोटो : ORAI
विज्ञापन