फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Body of a youth found hanging from a tree on the Bundelkhand Expressway

Jalaun News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Tue, 14 Apr 2026 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Body of a youth found hanging from a tree on the Bundelkhand Expressway
कुठौंद। थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे बबूल के पेड़ से युवक का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराकर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि वह पत्नी के मायके चले जाने के बाद घर से गायब हो गया था।
विज्ञापन


गोहन थाना क्षेत्र के रजपुरा गांव निवासी राहुल कुशवाहा (35) का शव सोमवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास कुठौंद क्षेत्र में बबूल के पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि राहुल का पत्नी से आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। इस पारिवारिक कलह के चलते चार दिन पूर्व राहुल की मां ने बहू को उसके मायके ग्राम विजदुवां, थाना गोहन भेज दिया था। पत्नी के मायके जाने के बाद से ही राहुल घर से लापता बताया जा रहा था।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब तीन बजे के आसपास स्थानीय ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान देवेंद्र कुमार चतुर्वेदी को सूचना दी कि बबूल के पेड़ से युवक का शव लटका हुआ है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर मृतक की पहचान कराई। शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचित किया गया। मृतक राहुल के एक बेटा और एक बेटी है। परिजनों का कहना है कि राहुल का घर में अक्सर झगड़ा होता था और वह शराब का भी सेवन करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे ने बताया कि राहुल के घर में झगड़े और शराब पीने की आदत के चलते यह कदम उठाने की आशंका है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed