{"_id":"6a4bfff87a16bf6b28014d6d","slug":"body-found-near-field-murder-fir-registered-against-four-orai-news-c-224-1-ori1005-146455-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: खेत के पास मिला था शव, चार पर हत्या की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: खेत के पास मिला था शव, चार पर हत्या की प्राथमिकी
विज्ञापन
फोटो - 16 मृतक राजकुमार वंशकार की फाइल फोटो।
- फोटो : 1
कोंच। नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम भकरोल में खेत के पास मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवक की पत्नी की तहरीर पर दर्ज हुई रिपोर्ट में हत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट की धारा भी लगाई है। मामले की जांच जारी है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
नदीगांव थाना क्षेत्र के भकरोल गांव निवासी राजकुमार वंशकार (40) का शव शनिवार को उनके खेत के पास सड़क किनारे पड़ा मिला था। ग्रामीणों ने शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची नदीगांव थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो युवक के मुंह से झाग निकलता मिला, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया था। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
सोमवार को राजकुमार की पत्नी सुमन ने नदीगांव थाने में तहरीर देकर पति की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। तहरीर में रामप्रकाश, कुंवर पाल, सौरभ और लल्लू पाल को नामजद किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वहीं पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी और जांच की दिशा भी उसी के अनुसार तय की जाएगी।
राजकुमार वंशकार अपने पीछे पत्नी सुमन, तीन बेटियों और एक बेटे को छोड़ गए हैं। परिवार का कहना है कि राजकुमार की किसी से कोई बड़ी रंजिश नहीं थी, ऐसे में उनकी मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
एएसपी डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या एवं एससी/एसटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।