फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Blocked on Kalpi highway due to overturning of truck, passers by were upset

ट्रक पलटने से हाईवे पर लगा जाम, परेशान रहे राहगीर

Fri, 13 Dec 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Blocked on Kalpi highway due to overturning of truck, passers by were upset
कालपी हाईवे में जाम में फंसे वाहन - फोटो : ORAI
कालपी। निर्माणाधीन हाईवे पर एक गाय को बचाने के चक्कर में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर मामूली रूप से घायल हुआ है। जिससे हाईवे पर जाम लग गया। लगभग तीन घंटे जाम से हाईवे बाधित रहा। इसके बाद हाईवे अथारिटी ने ट्रक हटवाया तब जाम खुला।
विज्ञापन

हाईवे पर दिन में लगभग 11 बजे एक ट्रक अन्ना जानवरों को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान गनीमत रही कि हादसे में कोई जन हानि नहीं हुई। गुरुवार सुबह गुजरात के वापी से धागा भरकर बनारस जा रहा ट्रक खानकाह दरगाह के पास कालपी मार्ग पर गाय को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना को ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

ट्रक ड्राइवर जितेंद्र ने बताया कि वह गुरुवार सुबह कानपुर से निकला था। इसी दौरान कालपी में कुछ मवेशी अचानक सामने आ गए, जिसे बचाने के लिए पावर ब्रेक लगाया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटने से हाईवे पर जाम लग गया। लगभग तीन घंटे हाईवे जाम रहा जिससे दोनों ओर ट्रकों को लंबी-लंबी लाइन लग गई। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे से ट्रक हटाया जा सका।

कालपी में पलटा पड़ा ट्रक

कालपी में पलटा पड़ा ट्रक- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed