{"_id":"657365bdd02f8529750c3954","slug":"black-marketing-of-adulterated-substances-is-happening-through-numberless-loaders-orai-news-c-224-1-ori1001-7959-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बिना नंबर की लोडरों से हो रही मिलावटी पदार्थों की कालाबाजारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बिना नंबर की लोडरों से हो रही मिलावटी पदार्थों की कालाबाजारी
विज्ञापन
माधौगढ़। अधिकारियों की अनदेखी के चलते मध्यप्रदेश से बिना नंबर की लोडरों से मिलावटी सरसों का तेल, खली की कालाबाजारी बड़े पैमाने पर की जा रही है।
जिससे प्रतिमाह लाखों रूपये राजस्व का नुकसान हो रहा है।
मध्यप्रदेश में सरसों के तेल व खली के रेट कम होने से मिलावटखोर सक्रिय हो गए है। मध्यप्रदेश से आए दिन आधा दर्जन लोडरों से मिलावटी सरसों का तेल, खली की सप्लाई की जा रही है। मिलावटी खली के खाने से जानवरों को अनेक तरह की बीमारी से ग्रस्त हो रहे है। वहीं, मिलावटी सरसों के तेल खाने से लोग अनेक तरह की बीमारी से ग्रस्त हो जाते है। पशुपालक पुतू सिंह, गुड्डू सिंह, ब्रजकिशोर सेंगर का कहना है कि खली में बालू की मिलावट के चलते पशु चारा कम खाते है, साथ ही दूध कम देते है।
पशुपालकों का आरोप है कि जिससे लागत नहीं निकल पा रही है। पशु चिकित्सक डॉ. सीबी भास्कर का कहना है कि मिलावटी खली में बालू की मात्रा ज्यादा होती है। बालू के खाने से पशु का लीवर खराब हो जाता है। जिससे धीरे-धीरे पशु की मौत तक हो जाती है। फूड इंस्पेक्टर सुनील कुमार का कहना है कि मिलावटी सरसों के तेल व खली की बिक्री किसी भी सूरत में होने नही दी जाएंगी। शीघ्र ही चेकिंग अभियान चलाकर मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।