{"_id":"570d34354f1c1b500b4a6b74","slug":"bku-leader-roared-on-farmers-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान समस्याओं पर गरजे भाकियू नेता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान समस्याओं पर गरजे भाकियू नेता
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Tue, 12 Apr 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
माधौगढ़ में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा न मिलने समेत विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने मंगलवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान किसान नेताओं ने कहा कि जनपद में किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। शासन की ओर से किसानों को मिलने वाली योजनाओं में विभागीय अधिकारी लीपापोती करने में लगे
हैं। नेताओं ने पिछले दिनों माधौगढ़ क्षेत्र में बिना सूचना दिए बिजली काटे जाने पर आक्रोश जताया। धरना प्रदर्शन केे बाद नेताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रेमचंद्र यादव को सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही मांगों का समय रहते निदान न किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसका जिम्मेदार जिला प्रशासन को माना
जाएगा। भाकियू के मंडल अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने कहा कि फरवरी-मार्च में जनपद में ओलावृष्टि व अतिवृष्टि हुई। इससे जनपद के अधिकांश इलाकों की फसलें नष्ट हो गईं। फसलें खराब होने के सदमे में कई किसानों की जान तक जा चुकी है। इसके बाद भी प्रशासन नहीं पसीजा। मुआवजे का आश्वासन देकर फसलों का सर्वे कराया गया, लेकिन इक्का, दुक्का गांवों
विज्ञापन
के किसानों को ही मदद की रकम दी गई। कालपी ब्लाक अध्यक्ष सुरेश चौहान ने कहा कि शासन से किसानों के लिए भेजी गई राहत राशि में लेखपालों ने भी जमकर उदासीनता बरती और सुविधा शुल्क लेकर चहेतों को पहले चेकेे दिए। उनको भी लाभ पहुंचाया गया, जो इसके पात्र भी नहीं थे। कोंच ब्लाक अध्यक्ष चतुर सिंह, महेवा ब्लाक अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह गुर्जर ने
कहा कि किसानों के हितों पर कुठाराघात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मांगों का निस्तारण न किया गया तो मजबूरन किसानों को मुख्यालय पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पडे़गा। उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह ने बिजली विभाग के अफसरों पर भी किसानों के साथ नाइंसाफी का आरोप लगाया। पिछले दिनों बकाये के नाम पर बिना सूचना के बिजली काटे जाने पर भी गुस्सा जताया।