{"_id":"61c4608e45591a7a382b9b24","slug":"bjp-village-mla-dm-car-orai-news-knp671142558","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोंधर पुल का शुभारंभ, दर्जनों गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोंधर पुल का शुभारंभ, दर्जनों गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
फीता काटकर शुभारंभ करते विधायक व डीएम।
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी। महेवा ब्लाक के कई गांवों को तहसील मुख्यालय से जोड़ने वाले कालपी मगरौल रोड पर तैयार जोंधर नाले के पुल पर आवागमन शुरू हो गया। भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह जादौन व डीएम प्रियंका निरंजन ने गुरुवार को पुल का उद्घाटन किया। इस पुल के चालू होने से अधिकांश गांवों के ग्रामीणों को आवाजाही में सहूलियत मिलेगी। बताते चलें कि पुल निर्माण का काम उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने किया।
ग्रामीणों की मांग व भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह जादौन की पहल पर शासन ने पुल व रपटे के लिए लगभग 9.38 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। इसकेे लिए भूमि पूजन 9 मार्च 2019 को विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने किया था। लगभग ढाई वर्ष में 70. 88 मीटर लंबा पुल बनकर तैयार हुआ है। पुल के अलावा दोनों ओर रपटेदार सड़क भी बनाई गई है। डीएम ने कहा कि पुल बनने से कई गांवों के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के बाद विधायक और डीएम ने कंबल भी बांटे। इस दौरान उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर बांके राम, इंजीनियर अवधेश शर्मा, इंजीनियर राजेश कुमार, विधायक प्रतिनिधि राघवेंद्र सिह जादौन, भाजपा नगर अध्यक्ष अमित पांडेय आदि मौजूद रहे।
-------
इन गांवों को मिलेगा लाभ
कीरतपुर, देवकली, मैनूपुर, हीरापुर, गुड़ा खास, शेखपुर गुड़ा, मगरौल, पडऱी, नरहान, मदारपुर सहित लगभग चार दर्जन गांव के लोगो को इस पुल से फायदा मिलेगा।
------------
बारिश में नाव का सहारा लेते थे ग्रामीण
कीरतपुर के ग्राम प्रधान पवनदीप निषाद ने बताया कि बारिश के दिनों में पुल न होने की वजह से अक्सर पानी भरने से कालपी मगरौल मार्ग बंद हो जाता था। ग्रामीणों को नाव से आना जाना पड़ता था।