फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   bjp,teacher,SDM,DM,CM

चार घंटे तक कलेक्ट्रेट में गरजे शिक्षक कर्मचारी, सरकार को दी चेतावनी

Thu, 28 Oct 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
bjp,teacher,SDM,DM,CM
मौजूद संयुक्त कर्मचारी नारेबाजी करते - फोटो : ORAI
उरई। पुरानी पेंशन बहाली समेत 21 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षक कर्मचारियों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक तक धरना दिया। इस दौरान सरकार पर कर्मचारी विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि सरकार ने हठधर्मिता नहीं छोड़ी तो शिक्षक कर्मचारी मांगों को लेकर जेल जाने से नहीं डरेंगे।
विज्ञापन

कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर अधिकार मंच के बैनर तले धरना दिया गया। मंच संयोजक गुलाब सिंह, हरगोविंद दयाल श्रीवास्तव, डॉ राकेश निरंजन ने कहा कि सरकार ने 2005 के बाद कर्मचारी और शिक्षकों की बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन को समाप्त कर दिया है। नई पेंशन स्कीम में सेवानिवृत्त के बाद मासिक आय की कोई गारंटी नहीं है। कर्मचारी पुरानी पेंशन लेकर रहेंगे। पलक निधि नायक, प्रताप सिंह, रविप्रकाश ने कहा कि राजनाथ सिंह जब सत्ता में नहीं थे तब उन्होंने लिखित आश्वासन दिया था कि भाजपा की सरकार आने पर पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाएगी। पर अब सरकार वादाखिलाफी कर रही है। जनप्रतिनिधियों को तो पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है पर कर्मचारियों के साथ धोखा किया जा रहा है। महेंद्र भाटिया, नरेश निरंजन, लखन अहिरवार, वाजिद हुसैन ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा योजना खटाई में पड़ी है। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष विद्यासागर मिश्रा ने कहा कि मांगों का समय से निस्तारण न होने से कर्मचारी शिक्षकों में सरकार के प्रति आक्रोश है। यदि सरकार मांगों पर सकारात्मक विचार नहीं करती है तो 30 नवंबर को लखनऊ में प्रदर्शन होगा। कर्मचारी जेल जाने से नहीं डरते है। संचालन नरेश निरंजन व हरीश राठौर ने संयुक्त रुप से किया। निर्भय सिंह, रेखा जाटव, अनुराग मिश्रा, लालजी पाठक, लोकेंद्र यादव, रामकुमार आदि मौजूद रहे। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित 21 सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

----------------------
फोटो-8-कलेक्ट्रेट में धरनासभा में तख्तियां लिए बच्चे। संवाद
बच्चे बोले, हमारी मांगें पूरी हो
उरई। धरना सभा में शिक्षक कर्मचारियों के छोटे छोटे बच्चे भी पहुंचे। वह कर्मचारियों की मांगों से संबोधित तख्तियां हाथों लिए थे। जिसमें लिखा था हमारी मांगें पूरी हो, चाहे जो मजबूरी हो। बच्चों का इस तरह प्रदर्शन लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed