फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   bjp,SP,bsp,covid 19,collage

सपा के आधे प्रत्याशी जेल और बेल से लड़ रहे चुनाव : नड्डा

Fri, 04 Feb 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
bjp,SP,bsp,covid 19,collage
जालौन के जीआईसी ग्राउंड उरई में संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा साथ में मौजू? - फोटो : ORAI
उरई/कोंच (जालौन)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को उरई के जीआईसी मैदान और कोंच के एमआरपी इंटर कॉलेज में सभा कर सपा पर हमला बोला। सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सपा मतलब गुंडागर्दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुंडे-माफियाओं को जेल भेजकर प्रदेश को उत्तम श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा की मजबूरी है गुंडों माफियाओं को संरक्षण देना। उन्हीं के दम पर उन्होंने अपनी तिजोरियां भरने का काम किया है। सपा के समय में तीन सौ दंगे हुए। पर भाजपा के शासन में एक भी नहीं हुआ। उन्होंने गोरखपुर और रामपुर में हुए आतंकी हमले का भी जिक्र करते हुए कहा सरकार ने इन हमलों से जुड़े आतंकियों तक की पैरवी करने से गुरेज नहीं की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बुंदेलखंड की धरती और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को नमन करते हुए अपनी बात आगे बढ़ाई। कहा कि कोविड नियमों का पालन करना है। ऐसे में बहुत लोग एकत्रित नहीं हो सकते। पर मेरी आवाज यहां बैठे सभी लोगों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करना होगा।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मोदी-योगी ने देश की राजनीति को नई संस्कृति दी है। भाजपा ने जितने काम किए हैं उनका रिपोर्ट कार्ड सामने है। अन्य दल तो कह रहे हैं कि हम ये करेंगे हम वो करेंगे। पर भाजपा ने पांच साल काम किया है। उन्होंने देश में बन रहे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों, बुंदेलखंड समेत सभी एक्सप्रेसवे, मेट्रो,मेडिकल कॉलेज जैसी उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि अब बहन-बेटियां सुरक्षित महसूस करती हैं। आयुष्मान योजना और इज्जतघर, आवास योजना की उपलब्धियां भी बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बजट का भी जिक्र
नड्डा ने उरई में करीब 31 मिनट और कोंच में करीब 25 मिनट तक दिए भाषण में दो दिन पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश किए गए बजट का भी जिक्र किया। बताया कि इस बार बजट में 60 लाख नौकरी की व्यवस्था करने का खाका खींचा है। ग्यारह करोड़ किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि भेजी गई है। तीन करोड़ से ज्यादा घरों में पानी पहुंचाने के लिए 60 हजार करोड़ की व्यवस्था की गई है। 98 लाख हेक्टेयर की सिंचाई केन बेतवा लिंक परियोजना से हो सकेगी, जिसका प्रावधान मौजूदा बजट में किया गया है। कहा उत्तर प्रदेश आज चालीस प्रोजेक्ट्स में नंबर एक है।
---------
कोंच में कोरियों पर हुए अत्याचार भी याद दिलाए
केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा ने यूपी में सड़कों के जाल का उल्लेख करते हुए बुंदेलखंड के चहुंमुखी विकास का दावा किया। उन्होंने पूर्ववर्ती सपा सरकार में गरीबों पर अत्याचार करने का आरोप लगाते हुए कोंच में 2004 में हुई कोरी समाज के घरों को जलाने की घटना का उल्लेख किया। यह भी कहा कि ऐसी गुंडों की सरकार को फिर से सत्ता में नहीं आने देने के लिए भाजपा का कमल खिलाकर मोदी, योगी के हाथ मजबूत करना है।

----------
कालपी सीट और सहयोगी दल का नहीं लिया नाम
उरई और कोंच में सभा के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने भाषण में एक बार भी न तो कालपी सीट का जिक्र किया और न ही इस सीट पर सहयोगी दल से लड़ रहे प्रत्याशी का नाम लिया। इसे लेकर भी शनिवार को जिले में चर्चाएं रहीं। इस दौरान राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, एमएलसी रमा आरपी निरंजन, जिपं अध्यक्ष धनश्याम अनुरागी, जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह और उरई से प्रत्याशी गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ प्रत्याशी मूलचंद्र निरंजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed