फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   BJP's U-turn, support the independent candidate

भाजपा का यू टर्न, निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन

Sun, 28 Aug 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 28 Aug 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
BJP's U-turn, support the independent candidate
वार्ता कर जानकारी देते भाजपा जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल - फोटो : अमर उजाला
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उप चुनाव में ऐन वक्त पर भाजपा ने यू टर्न ले लिया। इससे राजनीतिक गणित एक बार फिर गड़बड़ा गया है। मतदान के 24 घंटे पहले पार्टी नेतृत्व ने निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देने का एलान कर दिया। सांसद ने इसे पार्टी की रणनीति का हिस्सा बताया और कहा कि साफ स्वच्छ छवि का अध्यक्ष बनाना ही लक्ष्य है।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी की ओर से घोषित प्रत्याशी अर्चना गौतम के नामांकन के बाद ही चर्चाओं को दौर शुरू हो गया था। पार्टी के पास कुल चार सदस्य थे। पार्टी के जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल और सांसद भानुप्रताप वर्मा ने उम्मीद जताई थी कि अगर वोटों का ध्रुवीकरण हुआ तो भाजपा विकल्प हो सकती है। इसके बाद सपा नेताओं ने भी आरोप लगाया
विज्ञापन


था कि भाजपा को एक भी वोट नहीं मिलेगा। वह पहले ही मैनेज हो चुके हैं। इसके बाद नामांकन वापसी न होने से गणित नए सिरे से बनने लगे थे। रविवार को मतदान के 24 घंटे पहले भाजपा की ओर निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र निरंजन की पत्नी सुमन को समर्थन देने की घोषणा कर दी गई। इससे चुनावी हवा का रुख एक बार फिर बदल गया है। शहर के एक
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल में प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह गुर्जर, सांसद भानुप्रताप वर्मा की मौजूदगी में घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपनी रणनीति पर काम किया है। सांसद भानुप्रताप वर्मा ने सपा पर तंज कसा और कहा कि  उनके अध्यक्ष भाजपा का वजूद

आंक रहे है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंह पिडांरी, भगवान दास त्रिपाठी, संजय त्रिपाछी, रामेंद्र सिंह बना जी, अनिल यादव, अनिल बहुगुणा, नागेंद्र गुप्ता, किशोरी राजपूत, अन्नू शर्मा, सोनू मिश्रा आदि मौजूद रहे।

विकास के मुद्दे पर खरा उतरने का होगा प्रयास
जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सुमन निरंजन के पति देवेंद्र निरंजन ने इस दौरान पार्टी के नेताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद और अन्य नेताओं ने विकास के जिस मुद्दे पर विश्वास जताया उस पर खरा उतरने का प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें सभी का समर्थन मिल रहा है। सदस्यों की संख्या के बाबत उन्होंने कहा कि विकास की सोच रखने वाले सभी उनका साथ देंगे।

आज तय होगा जिला पंचायत अध्यक्ष
कड़ी सुरक्षा व्यावस्था के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उप चुनाव के लिए सोमवार को मतदान और मतगणना कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है। कलक्ट्रेट के मुख्य गेट से लेकर परिसर तक में बेरीकेडिंग कराई गई। गेट से ही मतदाता अकेला बूथ तक जाएगा। परिसर में सीसीटीवी से लेकर पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। सोमवार

को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना शुरू होगी। शाम होते-होते अध्यक्ष का ताज किसके सिर सजेगा इसका फैसला भी हो जाएगा।
बबीना क्षेत्र के उपचुनाव में मतगणना के बाद हुई झड़पों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। अध्यक्ष पद के उपचुनाव में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। बाईपास पर

बैरियर लगाया जा रहा है। इसके अलावा चुर्खी रोड पर भी बैरियर लगाया जाएगा। कलेक्ट्रेट परिसर में बेरीकेडिंग की गई है। गेट पर भी सुरक्षा के इंतजाम कड़े हैं। मतदान स्थल पर मतदाता को ही प्रवेश दिया जाएगा। गेट से पूरी सुरक्षा में मतदेय स्थल तक मतदाता को ले जाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी संदीप कौर ने रविवार को सुरक्षा

व्यवस्था का पूरा जायजा लिया और जरूरी दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने भी कहा है कि सुरक्षा के तगड़े इंतजाम रहेंगे। पीएसी बल भी तैनात रहेगा। 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। जीतने की खुशी में जुलूस पर सख्त मनाही के निर्देश भी दिए गए हैं।


इन प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला
 जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में है। इसमें से अर्चना गौतम, संध्या मौखरी, सुमन निंरजन और आशना खातून है। इनके भाग्य का फैसला इनके वोट के साथ कुल 25 वोट करेंगे। हालांकि भाजपा ने सुमन निरंजन को समर्थन देकर खुद को लड़ाई से बाहर कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed