फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   bjp,palika

दीनदयाल प्रतिमा के सुंदरीकरण की मांग

Wed, 02 Dec 2020 09:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
bjp,palika
जालौन। नगर में कोंच चौराहे पर स्थित पं. दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा अपने दिन बहुरने का इंतजार कर रही है। केंद्र व प्रदेश से लेकर स्थानीय नगर पालिका तक भाजपा का बहुमत होने के बाद भी प्रतिमा की स्थिति नहीं सुधर पा रही। इलाकाई लोगों ने कोंच चौराहे का नाम दीन दयाल उपाध्याय चौराहा और प्रतिमा के चारों ओर सुंदरीकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

13 जून 1999 को भाजपा सरकार में तत्कालीन लघुउद्योग मंत्री रहे बाबूराम दादा ने कोंच चौराहे पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण किया था। इसके बाद देखरेख के अभाव में मूर्ति के आसपास का चबूतरा टूट गया। इसके अलावा आसपास लगवाए गए पेड़-पौधे भी नष्ट हो गए। अब स्मारक स्थल पर आवारा जानवर बैठे नजर आते हैं। मोहल्ला नारोभास्कर निवासी जावेद अहमद ने कहा कि प्रतिमा स्थल के सुंदरीकरण के साथ साफ-सफाई के लिए किसी कर्मचारी की तैनाती होनी चाहिए। विपुल दीक्षित का कहना है कि दीनदयाल ने समाज को नई दिशा और सोच दी थी। इसलिए उनकी प्रतिमा का सम्मान रखा जाना चाहिए। इसके अलावा कोंच चौराहे का नाम दीनदयाल के नाम पर रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed