फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   bjp,MP,mla,jaam,congrees

भाजपा ने धार्मिक उन्माद फैलाकर सामाजिक समरसता में खटास पैदा की

Sun, 31 Oct 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
bjp,MP,mla,jaam,congrees
यात्रा में नेताओं पर पुष्प वर्षा करते स्थानीय कांग्रेसी - फोटो : ORAI
कोंच। प्रतिज्ञा यात्रा लेकर कोंच पहुंचे कांग्रेसियों ने ऐतिहासिक स्मारक चंदकुआं स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। यात्रा के अगुवाकारों में शामिल पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने धार्मिक उन्माद फैलाकर सामाजिक समरसता में जो खटास भरी है। उसकी भरपाई सूबे की सत्ता से भाजपा को उखाड़ फेंककर ही हो सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने राज्य के लोगों की बेहतरी के लिए जो प्रतिज्ञाएं की हैं उन्हें पूरा करने के लिए जरूरी है कि सूबे की सत्ता कांग्रेस के हाथों में दें। उन्होंने बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था की बदतर स्थिति के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। भाजपा से पीछा छुड़वाने के लिए कांग्रेस का साथ दें।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने चंदकुआं पर ही सरदारपटेल को उनकी जयंती और पूर्व पीएम आयरन लेडी इंदिरा गांधी को उनके शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद ब्रजलाल खाबरी ने भी सपा बसपा और भाजपा को जातिवादी, वर्गवादी और सांम्प्रदायिक पार्टियां करार देते हुए इन्हें सामाजिक तानाबाना छिन्न भिन्न करने का दोषी ठहराया। इससे पूर्व नगर के प्रवेश द्वार नहर के पास प्रतिज्ञा यात्रा की अगवानी की गई और यात्रा में चल रहे कांग्रेसी नेताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। गुलाबी गिरोह की शीर्ष कमांडर अंजू शर्मा की अगुवाई में गिरोह की महिलाओं ने भी यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष झांसी सुधांशु त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष जालौन दीपांशु समाधिया,मनीष शर्मा, संतराम नीलांचल, नगर पालिकाध्यक्षा डॉ सरिता वर्मा, नवलकिशोर जाटव, रामकिशोर पुरोहित, राजेंद्र निरंजन, अखिल वैद, श्रीनारायण दीक्षित, जफर खान, विजय द्विवेदी, अजय बरार, सभासद जाहिद, राघवेंद्र तिवारी, आजादउद्दीन, पारसमणि अग्रवाल,प्रदीप शुक्ला, कप्तान यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed