फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   BJP leader's brother beaten up, robbed

भाजपा नेता के भाई के साथ मारपीट, जंजीर व रुपये निकालने का आरोप

Sat, 01 Feb 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
BJP leader's brother beaten up, robbed
जालौन। शादी समारोह से वापस आ रहे भाजपा नेता के भाई के साथ आधा दर्जन लोगों ने मारपीट कर दी। भाजपा नेता के भाई ने सोने की जंजीर व जेब में रुपये लूटने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र गुर्जर के भाई हरेंद्र सिंह उर्फ सागर निवासी मोहल्ला भवानीराम गुरुवार रात उरई रोड स्थित एक उत्सव गृह में शादी समारोह में गए थे। हरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि शादी समारोह से देर रात लगभग 12 बजे जब वह घर आ रहे थे। तभी रास्ते में घात लगाए बैठे अंशुल, अभिषेक, हरिओम, दीपक व बऊआ सहित आधा दर्जन लोगों ने जबरन रोक लिया और गालीगलौज करने लगे। मना करने पर मारपीट कर दी। भाजपा नेता आरोप है कि दबंग उनकी जेब रखे रुपये व सोने की जंजीर छीन ले गए। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित भाजपा नेता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर दीपक व अंशुल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed