फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   BJP leader arrested for sexual harassment of two teenagers

दो किशोरों के यौन उत्पीडन में भाजपा नेता गिरफ्तार

Wed, 13 Jan 2021 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
BJP leader arrested for sexual harassment of two teenagers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोंच (जालौन)। भाजपा नेता एवं सेवानिवृत्त लेखपाल को दो किशोरों के यौन उत्पीड़न में गिरफ्तार किया है। नेता के पास से उसका लैपटॉप, डीवीआर और एक हार्ड डिस्क भी कब्जे में ली है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी नेता को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है।
कोंच कस्बे के भगत सिंह नगर निवासी भाजपा के नगर उपाध्यक्ष राम बिहारी राठौर (63) वर्ष 2017 में लेखपाल पद से सेवानिवृत्त हुए थे। राठौर ने सोमवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनके घर से आठ जनवरी को तीन लोगों ने साजिश कर दो लड़कों से हार्ड डिस्क और 16 हजार रुपये चोरी कराए थे। पुलिस ने तहरीर में बताए गए एक आरोपी 17 वर्षीय लड़के को पकड़कर हार्ड डिस्क बरामद की। इस लड़के ने पुलिस को अपने एक साथी 16 वर्षीय लड़के की भी जानकारी दी। दूसरे लड़के को भी बुलाया गया। इन दोनों ने पुलिस को बताया कि रामबिहारी काम के बहाने उनको घर बुलाता था और शराब पिलाकर कई बार गलत हरकत (कुकर्म) की और उनका वीडियो बना लिया, जिसे दिखाकर उनको ब्लैकमेल कर रहा था।
विज्ञापन

पुलिस इंस्पेक्टर इमरान खान ने बताया कि दोनों लड़कों की ओर से अलग-अलग एफआईआर धारा 377 (कुकर्म), पाक्सो एक्ट व आईटी एक्ट में दर्ज की गई है। आरोपी का लैपटाप भी देखा जा रहा है, जिससे राम बिहारी के खिलाफ कुछ और मामले भी सामने आ सकते हैं। फिलहाल रामबिहारी का कोरोना टेस्ट कराकर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें कुछ दिन पहले संगठन के नेताओं की ओर से रामबिहारी के त्यागपत्र दिए जाने की जानकारी दी गई थी, लेकिन अभी उनके स्थान पर किसी और का नाम तय नहीं किया जा सका था। जिलाध्यक्ष के मुताबिक शाम के वक्त पार्टी से राम बिहारी को निष्कासित कर दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. एके सिंह का कहना है कि विवेचना में यदि और भी मामले सामने आए तो उनके आधार पर भी एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed