फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   bjp,ganga,CM,pm,vote

संत विकास की गंगा भी बहाना जानते हैं : उमा

Fri, 11 Feb 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
bjp,ganga,CM,pm,vote
जालौन के उरई के लोधी धर्मशाला में जनसभा को संबोधित करतीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती। - फोटो : ORAI
उरई/एट। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि शोले फिल्म का डायलॉग चुप हो जा नहीं तो गब्बर आ जाएगा। यही हाल सपा शासन में होने वाला है। इसलिए यदि भाजपा को वोट नहीं दिया तो याद रखना अखिलेश आ जाएगा। अखिलेश सरकार के साथ ही अराजकता, गुंडागर्दी, जमीन कब्जे जैसे काम भी आजाएंगे। इसलिए सुशासन के लिए भाजपा को वोट जरूरी है। वह शुक्रवार को कुइया रोड स्थित लोधी धर्मशाला में भाजपा की जनसभा को संबोधित कर रही थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योगी और मोदी तपस्वी बनकर देश चला रहे हैं। उनके शासन में देश व प्रदेश में सुशासन आ गया है। अयोध्या, काशी, मथुरा, गंगा, यमुना की आज पूजा हो रही है। पहले इन पर कोई बोलना नहीं चाहता था। अपराधी स्वयं जेल जाना चाहता है। वह भी जब एमपी की सीएम थीं तो अपराधियों में ऐसा ही खौफ था। अब योगी सरकार में भी ऐसा खौफ है। यह बात गलत है कि संत सिर्फ पूजा करना जानते हैं। संत पूजा के साथ सरकार चलाना जानते हैं और विकास की गंगा भी बहाना जानते हैं। पहले अंग्रेजों ने हमारे विचारों पर हमला बोला, जिसका नतीजा यह था कि देश सालों गुलाम रहा। पर प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद बदलाव शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह ने अयोध्या मंदिर के लिए कई बार त्याग किया। कुछ लोगों ने अयोध्या में कारसेवकों पर गोलियां चलवाईं। बोलीं कि उन्हें बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे देखकर गर्व हो रहा है। उधर, एट में भी उमा भारती सपा पर बरसीं। कहा कि पांच साल आपने बड़े सुख से काटे हैं। आपको अपहरण, घरों पर कब्जे का डर नहीं सताया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार अब वापस नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन

---------
जनता से जिताने का दिलाया आश्वासन
उन्होंने प्रत्याशी गौरीशंकर वर्मा को ओर इंगित करते हुए कहा कि गौरी और उमा एक ही नाम है। इन गौरी के साथ तो शंकर भी लगा हुआ है। उन्होंने गौरीशंकर को विजय की माला पहनाई और जनता की ओर से आश्वासन दिलाया कि उन्हें जिताने का काम करेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा, जिपं अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, प्रत्याशी गौरीशंकर वर्मा, किशोरी बापू, मनोज राजपूत आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता भगवानदास ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed