{"_id":"60e73e118ebc3e4aea257171","slug":"bjp-dios-mla-block-bdc-orai-news-knp6390574181","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन से रामराजा निर्विरोध चुने गए ब्लाक प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन से रामराजा निर्विरोध चुने गए ब्लाक प्रमुख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए रामराजा निरंजन का निर्विरोध बनना तय है। जालौन ब्लॉक क्षेत्र में बीडीसी सदस्यों की संख्या 63 है। इन 63 सदस्यों में से 4 बीडीसी सदस्यों ने बुधवार को नामांकन पत्र खरीदे थे। जिनमें सुढ़ार एवं सालाबाद क्षेत्र से बीडीसी रामराजा निरंजन, जीपुरा क्षेत्र से बीडीसी बबिता भूपेंद्र सिंह सेंगर, जगनेवा क्षेत्र से बीडीसी शिवप्रताप सिंह एवं सहाव द्वितीय क्षेत्र से बीडीसी नीतू संजय चतुर्वेदी दावेदार के रूप में आए हैं।
नामांकन पत्र जमा करने के लिए गुरुवार को इन सदस्यों में तीन ने अपने नामांकन पत्र जमा ही नहीं किए। भाजपा से ब्लॉक प्रमुख पद के लिए उम्मीदवार रामराजा निरंजन का ही नामांकन पत्र ब्लॉक कार्यालय में जमा हुआ। चुनाव अधिकारी बनाए गए डीआईओएस भगवत पटेल को नामांकन पत्र जमा किया गया। अन्य किसी का नामांकन पत्र न आने पर रामराजा निरंजन का निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनना तय हो गया है। बस औपचारिक घोषणा होनी है। इस मौके पर समर्थकों ने उन्हें चांदी का मुकुट भी पहनाया। इस दौरान माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता, लल्ला तिवारी, अखिलेश रूसिया, अमित निरंजन, प्रदीप नायक, राजा सिंह सेंगर, भूपेंद्र सेंगर आदि रहे।
------------
एबीवीपी से शुरू की थी राजनीति
जालौन। ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन ने हाईस्कूल तक की शिक्षा जालौन में ही प्राप्त की। इंटरमीडिएट तक की शिक्षा उरई के सनातन धर्म इंटर कालेज में प्राप्त की। इसके बाद डीवी कालेज से पीजी किया। यहीं से वह राजनीति में आए। यहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख के रूप में उन्होंने 1987 से 1989 तक छात्र राजनीति की। इसके बाद वह वापस नगर लौट आए और समाजसेवा व व्यापारिक गतिविधियों के साथ ही भाजपा में राजनैतिक रूप से सक्रिय रहे। वर्ष 2017 में जय कुमार जैकी के जिले के प्रभारी मंत्री बनने पर अपना दल के जिलाध्यक्ष बनाए गए। 2020 में उन्होंने वह पुन: भाजपा में लौट आए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ भी उन्होंने कार्य किया है। इसके अलावा वह कई शिक्षण संस्थाओं से जुड़े हैं। (संवाद)