फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Birth anniversary celebrations of great men will be organized with pomp

महापुरुषों की जयंती समारोह धूमधाम से आयोजित होंगे

Fri, 14 Oct 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Birth anniversary celebrations of great men will be organized with pomp
उरई। जिला एकीकरण समिति की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी की अध्यक्षता में विकास भवन के रानी लक्ष्मी बाई सभागार में हुई। बैठक में फैसला लिया गया कि महापुरुषों की जयंती धूमधाम से ही मनाई जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में सरदार पटेल जयंती एवं कौमी एकता सप्ताह मनाने को लेकर रणनीति बनाई गई। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि 31 अक्तूबर को लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इसे वर्ष भी और बेहतर ढंग से मनाया जाए।
विज्ञापन

जनपद के सभी क्षेत्रों में राष्ट्रीय पर्व के रूप में बहुत ही भव्य रूप से मनाया जाएगा। उन्होंने ईओ नगर पालिका को निर्देशित किया कि सभी प्रतिमाओं पर एक दिन पूर्व ही साफ सफाई और प्रकाश की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार पटेल की जयंती पर प्रदर्शनी, रैली, फल वितरण, विचार गोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 19 नवंबर से 25 नवंबर तक कौमी एकता सप्ताह मनाया जाएगा। जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय अखंडता दिवस, अल्पसंख्यक कल्याण दिवस, भाषाई सद्भावना दिवस, कमजोर वर्ग दिवस, सांस्कृतिक एकता दिवस, महिला दिवस, पर्यावरण दिवस का आयोजन सम्पन्न होगा। इसके बाद 26 नवंबर को उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने 23 नवंबर को मनाए जाने वाले सांस्कृतिक एकता दिवस को भव्य स्वरूप में मनाए जाने का आवाह्न किया। इस अवसर पर बुंदेलखंडीय विधा पर आधारित लोककला का आयोजन तथा देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही महान विभूतियों को सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक में विधायक माधौगढ़ मूलचंद्र निरंजन, सीडीओ डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव, एएसपी असीम चौधरी, डीडीओ सुभाष चंद्र त्रिपाठी, डीआईओएस राजकुमार पंडित, बीएसए सचिन कुमार के अलावा समाजसेवी और धर्मगुरु भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed