फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   bike,SP,police,kotwali,woman

महिला पर हमले में पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 21 Aug 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
bike,SP,police,kotwali,woman
कालपी। एसपी से शिकायत करके लौट रही अनुसूचित जाति की महिला पर हाईवे में जानलेवा हमला करने के मामले में पीड़िता की तहरीर पर नामजद पांच आरोपियों पर बलवा, हत्या के प्रयास , मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बताते चलें कि 15 अगस्त को नगर के उदनपुरा निकासा मोहल्ले में दबंगों ने सेवा देवी के घर मे पुरानी रंजिश के चलते मारपीट व फायरिंग की थी। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों पर सिर्फ मारपीट की एफआईआर दर्ज की थी और उसकी सुरक्षा के लिए पीएसी लगा दी थी। पीड़िता पुलिस की इस कार्रवाई से असंतुष्ट थी। तब 19 अगस्त को मामले की शिकायत के लिए अपने भाई के साथ एसपी से मिलने गई। एसपी को पूरा मामला बताकर न्याय की मांग की। एसपी ने जांच का भरोसा दिया। पीड़िता जब एसपी से शिकायत करके लौट रही थी तब हाईवे पर आरोपियों ने महिला की बाइक को रोककर उसपर हमला किया था। किसी तरह पीड़िता ने जान बचाई। इसके बाद मौके से ही एसपी को मामले की जानकारी दी। एसपी ने तत्काल कालपी व आटा थाना पुलिस को मौके पर भेजा तो मामला सही निकला। आटा पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार भी किया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि शनिवार को पीड़िता सेवा देवी की तहरीर पर आरोपी जगराम, विक्रम, मनफूले, सरफराज, शहनवाज, सरफराज पर बलवा, मारपीट, हत्या का प्रयास, एस सी एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed