{"_id":"6685adc59a85846967018b24","slug":"bike-slips-from-pile-of-ballast-one-dead-friend-injured-orai-news-c-224-1-ka11004-116726-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: गिट्टी के ढेर से बाइक फिसली, एक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: गिट्टी के ढेर से बाइक फिसली, एक की मौत, साथी घायल
Thu, 04 Jul 2024 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Thu, 04 Jul 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। शादी समारोह में शामिल होने के लिए साथी के साथ बाइक से आ रहे अधेड़ की बाइक सड़क पर पड़े गिट्टी से ढेर से फिसलकर गिर गई। जिससे उसमें सवार दोनों गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां एक की मौत हो गई। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
डकोर कोतवाली क्षेत्र के कुसमिलिया गांव निवासी हरसायं राजपूत (52) मंगलवार को शहर के राठ रोड स्थित विवाहघर में आयोजित गांव ही एक शादी में शामिल होने बाइक से अपने साथी शिव सिंह (55) के साथ जा रहे थे, जैसे ही बाइक मुहम्मदाबाद गांव के पास पहुंची तभी सड़क किनारे पड़ी गिट्टी के ढेर से फिसल गई।
जिससे उसमें सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉ. ने हरसायं को मृत घोषित कर दिया। पुत्र प्रमोद ने बताया कि वह खेती किसानी करते थे। अधेड़ की मौत से उनकी पत्नी फूलवती सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल राजेश कुमार सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच की जा रही है।