{"_id":"66672eecf5b3c6ccb3029a02","slug":"bike-riding-youth-lost-his-life-due-to-tractor-collision-orai-news-c-224-1-ori1001-115751-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान गई
Mon, 10 Jun 2024 10:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 10 Jun 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
उरई। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के धंतौली गांव निवासी बंटू पाराशर (30) रविवार को किसी काम के चलते बाइक से उरई आया था। रात में जब वह वापस घर जा रहे थे। जैसे ही उसकी बाइक शहर कोतवाली क्षेत्र के गढ़र पुलिया के पास पहुंची तो ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़कर मौके से भाग गया है। कोतवाल वीरेंद्र पटेल का कहना है कि हादसे की जानकारी पर वह मौके पर पहुंचे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक की तलाश की जा रही है।