{"_id":"6612f1dcb5d1a7529f0c68d4","slug":"bike-riding-youth-lost-his-life-due-to-tractor-collision-orai-news-c-224-1-ka11004-113153-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान गई
Mon, 08 Apr 2024 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
उरई। मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-टॉली ने बाइक सवार को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पीछे से दूसरी बाइक पर आ रहे दोस्तों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसे मेडिकल कालेज पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कुकरगांव निवासी रामबाबू का 23 वर्षीय पुत्र राजा शनिवार देर शाम दोस्तों के साथ उरई आ रहा था। जैसे ही उसकी बाइक शहर कोतवाली क्षेत्र के बोहदपुरा के पास पहुंची तो पीछे से मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-टॉली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे से दूसरी बाइक पर आ रहे उसके कुकरगांव निवासी दोस्तों जीतू व गोपाल ने उसे पुलिस के साथ गंभीर हालत में मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
पिता रामबाबू ने बताया कि वह दो भाइयों में छोटा था। वह मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। होली मे घर आया था। उसकी मौत से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से भाग गया। जिसको पुलिस ने थोड़ी दूरी पर पकड़ लिया। कोतवाल वीरेंद्र कुमार पटेल का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।