{"_id":"660a0b464d0e76ce27019b64","slug":"bike-riding-miscreant-ran-away-after-snatching-womans-chain-orai-news-c-224-1-ori1001-112880-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: महिला की चेन छीन कर भागे बाइक सवार बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: महिला की चेन छीन कर भागे बाइक सवार बदमाश
Mon, 01 Apr 2024 06:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 01 Apr 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
कोंच। काली माता मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने चेन छीन ली। महिला के पति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों को पकड़ने की मांग की है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगी है।
कस्बे के मोहल्ला मालवीय नगर निवासी जयराम तिवारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शनिवार शाम उसकी पत्नी मालती तिवारी धनुताल के समीप स्थित काली माता मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही थी। तभी रास्ते में न्यू कुशवाहा लॉज के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर पत्नी के गले से सोने की चेन छीन ली और तेजी से भाग गए।
पत्नी ने मौके से ही घटना की सूचना डायल 112 व सुरही चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर वहां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। लेकिन फुटेज में दिख रहे आरोपी युवकों के बारे में अब तक कोई सुराग नहीं लग सका। सीओ कोंच उमेश पांडेय का कहना है कि मामला संदिग्ध है, किसी को फंसाने के लिए कहानी बनाई गई है।