फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike rider's father killed, son injured in car collision

Jalaun News: कोतवाली के बाहर शव रखकर परिजनों का हंगामा, दहेज हत्या में प्राथमिक

Fri, 15 May 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bike rider's father killed, son injured in car collision
कोंच। पति से विवाद के बाद फंदे पर लटकी मिली मुस्कान (24) के मामले में बुधवार शाम कोतवाली के बाहर जमकर हंगामा हुआ। पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष के लोग शव को कोतवाली के बाहर रखकर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। कई घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने पांच ससुरालीजनों पर दहेज हत्या समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


नगर के आराजीलेन दोहर चौराहा, कैलिया रोड निवासी मुस्कान का शव बुधवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद मिला तो मायके पक्ष के लोग सीधे कोतवाली पहुंच गए। परिजनों का कहना था कि जब तक आरोपियों पर मुकदमा दर्ज नहीं होगा, तब तक शव को दफनाया नहीं जाएगा। काफी देर तक कोतवाली के बाहर हंगामा चलता रहा। पुलिस अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन एफआईआर की कॉपी मिलने तक अंतिम संस्कार करने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन


मृतका की मां सलमा बानो निवासी नारो भास्कर, जालौन की तहरीर पर पुलिस ने पति इकबाल उर्फ इखलाख, ससुर नेकसाई, सास छोटीबाई, देवर गुड़के और अनीस के खिलाफ दहेज हत्या समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। उसके बाद गुरुवार की सुबह मुस्कान का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि मंगलवार देर रात मुस्कान और उसके पति इखलाख के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मामला बढ़ने पर दोनों कोतवाली पहुंचे थे, जहां पुलिस ने समझाकर उन्हें घर भेज दिया था। इसके बाद देर रात मुस्कान ने घर के आंगन में कमरे की चौखट के वेंटिलेटर में दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी।


सुबह बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पति की आंख खुली। आंगन में पहुंचने पर मुस्कान फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर सीओ परमेश्वर प्रसाद, कोतवाल ब्रजेश बहादुर सिंह, महिला एसआई भारती सिंह और फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मुस्कान की शादी करीब चार वर्ष पहले 25 मई 2022 को हुई थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed