{"_id":"6a188cbff50422f0250fb654","slug":"bike-rider-trapped-in-dumper-dragged-for-200-meters-dies-orai-news-c-12-knp1031-1538877-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: डंपर में फंसकर 200 मीटर घिसटा बाइक सवार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: डंपर में फंसकर 200 मीटर घिसटा बाइक सवार, मौत
विज्ञापन
कदौरा (उरई)। अस्पताल में भर्ती बेटी का हालचाल लेकर लौट रहे हमीरपुर निवासी बाइक सवार पिता व उसके मित्र को चतेला रोड पर तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मित्र डंपर के बोनट में फंसकर करीब 200 मीटर तक घिसटता चला गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथी को गंभीर हालत में सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के ग्राम लहरा निवासी चंद्रपाल की विवाहित पुत्री ने बुधवार शाम जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन इलाज के लिए कदौरा सीएचसी लेकर पहुंचे थे। बेटी की हालत खराब होने की सूचना पर चंद्रपाल अपने मित्र शिशुपाल सिंह (55) के साथ बाइक से सीएचसी पहुंचे। रात करीब 11 बजे दोनों मित्र इलाज के बाद गांव लौट रहे थे।
जैसे ही उनकी बाइक चतेला रोड पर पहुंची सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चंद्रपाल सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि बाइक चला रहे शिशुपाल डंपर के बोनट में फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने वाहन रोकने के बजाय डंपर को और तेज गति से भगाना शुरू कर दिया जिससे शिशुपाल करीब 200 मीटर तक सड़क पर घिसटते रहे।
विज्ञापन
राहगीरों ने शोर मचाकर डंपर रोकने का प्रयास किया जिसके बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने शिशुपाल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल चंद्रपाल को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। शिशुपाल अपने पीछे पत्नी गुड्डी सिंह, दो बेटे अरविंद कुमार और महेंद्र सिंह को छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी परमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरार वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।