{"_id":"667f0fe800758112c201d494","slug":"bike-rider-old-man-died-in-collision-with-truck-grandson-injured-orai-news-c-224-1-ori1001-116513-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की जान गई, पौत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की जान गई, पौत्र घायल
Sat, 29 Jun 2024 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 29 Jun 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
उरई। वृद्ध की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वह पौत्र सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वह रिश्तेदारी में आयोजित त्रियोदशी भोज में शामिल होने जा रहे थे। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी अशोक शुक्ला (60) शुक्रवार सुबह कालपी कोतवाली क्षेत्र के छौंक गांव में आयोजित त्रियोदशी भोज में शामिल होने के लिए अपने पौत्र पार्थ (8) को लेकर बाइक से जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक जालौन कोतवाली क्षेत्र के छिरिया सलेमपुर के पास पहुंची तभी ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। जबकि नाती की गंभीर हालत होने पर परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए। पुत्र कुलदीप ने बताया कि वह त्रियोदशी में शामिल होने जा रहे थे। उनकी मौत से दोनों पुत्रों व पत्नी उर्मिला का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल वीरेंद्र पटेल का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।