फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike rider labourer dies in collision with vehicle, companion injured

Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, साथी घायल

Tue, 28 Apr 2026 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Bike rider labourer dies in collision with vehicle, companion injured
फोटो - 07 मृतक छुन्ना बाबू की फाइल फोटो।
उरई। अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे उसमें सवार दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को पीएचसी पहुंचाया, यहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक साथी के साथ मजदूरी करने जा रहा था। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के हुसेपुरा सुरई निवासी छुन्ना बाबू (55) अपने साथी प्रदीप कुमार (33) के साथ सोमवार की सुबह बाइक से मजदूरी करने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक निजामपुर बंबा के पास पहुंची कि तभी किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीएचसी में डॉक्टर ने छुन्ना को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रदीप का पैर कटने की वजह से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया कि दोनों साथ में ही मजदूरी करते थे। सोमवार को काम पर ही जा रहे थे, तभी हादसा हो गया। थाना प्रभारी जगदंबा प्रसाद ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed