{"_id":"693c64e9ab4878ebcd022925","slug":"bike-rider-hit-by-truck-dragged-for-30-meters-dies-orai-news-c-224-1-ori1005-137938-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ट्रक ने टक्कर मारकर बाइक सवार को 30 मीटर तक घसीटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ट्रक ने टक्कर मारकर बाइक सवार को 30 मीटर तक घसीटा, मौत
विज्ञापन
एट। पिरौना पुलिया के पास शुक्रवार को ट्रक की चपेट में बाइक आ गई। 30 मीटर तक ट्रक में फंसकर बाइक सहित सवार घिसटता चल गया। राहगीरों ने एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। आधे घंटे तक कोई नहीं आया और बाइक सवार की मौत हो गई। लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
एट थाना क्षेत्र के परैछा गांव निवासी कुंवर बहादुर उर्फ भूरे राजपूत (43) शुक्रवार को बाइक से खाद लेने पिरौना गांव जा रहे थे। उसकी बाइक जैसे ही पिरौना पुलिया के पास पहुंची कि ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक उसमें फंस गई। भागने के चक्कर में ट्रक बाइक को 30 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। आधे घंटे तक कोई नहीं पहुंचा। जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और वह हंगामा करने लगे।
बाद में पहुंची पुलिस घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया, यहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। लोगों का कहना है कि अगर समय से इलाज मिल जाता तो शायद उसकी जान न जाती। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।